BB OTT 2 August 2 Episode LIVE: महेश भट्ट ने मनीषा रानी को किया Kiss, ‘टिकट टु फिनाले’ टास्क से पलटेगा गेम

9
BB OTT 2 August 2 Episode LIVE: महेश भट्ट ने मनीषा रानी को किया Kiss, ‘टिकट टु फिनाले’ टास्क से पलटेगा गेम

BB OTT 2 August 2 Episode LIVE: महेश भट्ट ने मनीषा रानी को किया Kiss, ‘टिकट टु फिनाले’ टास्क से पलटेगा गेम

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में फैमिली वीक जारी है। एक अगस्त एक एपिसोड में मनीषा रानी के पापा, अविनाश सचदेव की मम्मी और अभिषेक मल्हान की मम्मी मिलने पहुंचीं। सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें खूब एंटरटेन किया। शो से विदा लेते वक्त घरवालों ने अपने मनपसंद के कंटेस्टेंट को स्टार भी दिया। अब दो अगस्त के एपिसोड में बाकी कंटेस्टेंट्स के पैरेंट्स पहुंचे। एल्विश यादव के पापा से लेकर बेबिका धुर्वे के ज्योतिष पिताजी जनार्दन पहुंचे। जनार्दन ने एल्विश, अभिषेक और मनीषा रानी का भविष्य भी बताया। पूजा भट्ट के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर महेश भट्ट भी पहुंचे।

इस फैमिली वीक के दौरान ‘टिकट टु फिनाले’ टास्क चल रहा है, इसमें आखिर में जो भी दो कंटेस्टेंट्स विनर होंगे, उनके बीच एक टास्क होगा और उसमें जीतने वाला कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का पहला फाइनलिस्ट और कैप्टन होगा। वैसे अभिषेक मल्हान यह टास्क जीतकर शो के पहले फाइनलिस्ट और कैप्टन बन चुके हैं। ‘टिकट टु फिनाले’ टास्क में अभिषेक ने पूजा भट्ट को मात दी।

अभिषेक की मम्मी ने ली विदा, एल्विश को दिया स्टार

एपिसोड की शुरुआत होती है। पूजा भट्ट, बेबिका से पूछती हैं कि उनकी अभिषेक, एल्विश और मनीषा से बात हो रही है? तो बेबिका कहती हैं कि हां, आंटी ने उनका पैचअप कराया। उधर एल्विश यादव अपने अंडे खत्म जाने के बाद अविनाश के अंडे चुराने की बात करते हैं। फिर वह उनका अंडा चुरा लेते हैं। उधर बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि अब अभिषेक की मम्मी का विदा लेने का वक्त आ गया है। फिर वह बिग बॉस के आदेश पर अपने फेवरेट कंटेस्टेंट एल्विश यादव को एक स्टार देकर जाती हैं। अब बीबी होटल के मैनेजर की ड्यूटी बेबिका को मिलती है। घंटी बजती है और बेबिका बताती हैं कि किसको क्या ड्यूटी दी गई है।

जिया शंकर की मम्मी सुरेखा की एंट्री, रो पड़ीं एक्ट्रेस

जिया शंकर की मम्मी सुरेखा आती हैं और उन्हें देख जिया लिपटकर बुरी तरह रोती हैं। वह जिया को समझाती हैं कि उन्हें रोना नहीं हैं और स्ट्रॉन्ग बने रहना है। सभी कंटेस्टेंट्स जिया की मम्मी से मिलते हैं। जिया मम्मी से पूछती हैं कि उन्होंने नॉमिनेशन में फादर बोला था या फिर फादर फिगर। सुरेखा उन्हें बताती हैं कि जिया ने फादर फिगर बोला था। यह सुनकर जिया रो पड़ती हैं।

Bigg Boss OTT 2 Finalist: &amp#39;बिग बॉस ओटीटी 2&amp#39; के पहले फाइनलिस्ट बने अभिषेक मल्हान, खुशी से झूम उठे फैन्स

जिया की मां बोली- यहां रिश्ता बनाने की जरूरत नहीं

वह जिया को समझाती हैं कि उन्हें शो में कोई रिलेशन बनाने की जरूरत नहीं है। जब पहले ही उन्हें जरूरत नहीं पड़ी तो अब क्यों रिलेशन बनाना? सुरेखा जिया से कहती हैं कि उन्हें यहां कोई रिश्ता बनाने की जरूरत नहीं। यहां कोई किसी का नहीं है। सुरेखा समझाती हैं कि जिया ने 13 साल की उम्र से खुद डिसीजन लिए। कभी-कभी बोलना पड़ता है। जिया को समझाते हुए मां बताती हैं कि किस तरह लोगों ने उनकी आलोचना की थी, और गिराने की कोशिश की थी। सबके नसीब में सब नहीं होता है। पापा नहीं है तो नहीं है। क्या हुआ? ऊपरवाले ने तुझे इतना प्यार दिया है, तुझे किसी और के प्यार की जरूरत नहीं।
सुरेखा, अभिषेक को बताती हैं कि जब जिया 13 साल की थीं, तब वह और उनके पापा अलग हो गए थे। उस उम्र में जिया को रिश्ते समझने थे। पर वह नौकरी और काम के पीछे भागने लगीं।

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान बने कैप्टेंसी के दो दावेदार, हाथ मलते रह गए एल्विश और मनीषा रानी

जिया की मां ने पूजा भट्ट को दिया स्टार

सुरेखा फिर घरवालों से विदा लेती हैं और पूजा भट्ट को एक स्टार देकर जाती हैं। लेकिन उनके जाने से पहले एल्विश, बेबिका, मनीषा और बेबिका उन्हें डांस करके दिखाते हैं। लेकिन अभिषेक को लगता है कि जिया की मम्मी को स्टार अविनाश को देना चाहिए था, क्योंकि अविनाश ने हमेशा ही जिया को गाइड किया। वह एल्विश से कहते हैं कि यह स्टार अविनाश का बनता था। पूजा भट्ट से ज्यादा तो अविनाश ने जिया की मदद की है। यही बात अभिषेक, जिया से भी कहते हैं।

Bigg Boss OTT 2: &amp#39;ये कितना ठरकी है…&amp#39; मनीषा रानी को Kiss तो बेबिका धुर्वे का रगड़ा हाथ, महेश भट्ट पर उठे सवाल

महेश भट्ट की एंट्री, मनीषा रानी को किया किस

पूजा भट्टे के पापा महेश भट्ट की एंट्री होती है और वो सभी कंटेस्टेंट्स से मिलते हैं। मनीषा ने महेश भट्ट के पैर छुए। महेश भट्ट मनीषा से कहते हैं कि खामोशी में वार्तालाप करते हैं। मेरी आंखों में देखिए। फिर वह मनीषा के सिर पर हाथ फेरते हैं और किस करते हैं। महेश भट्ट ने फिर एल्विश से कहा कि दिल रोया मेरा, जब तू रोया। फिर वह किस्सा सुनाते हैं जब वह शराब के नशे में डूब गए थे और सड़क पर पड़े रहे थे। तब शाहीन पैदा हुई थी।

BB OTT 2: एल्विश के पापा ने लगाई मनीषा की क्लास, &amp#39;चुम्मा&amp#39; पर बोले- ये चीजें अच्छी नहीं लगतीं, जनता देख रही है
महेश भट्ट बोले- बचपन में पूजा भट्ट ने घर चलाया

महेश भट्ट ने बताया कि जब घर जाकर उन्होंने शाहीन को गोद में लेने की कोशिश की तो ऐसा लगा कि जैसे उसे उल्टी आ जाएगी। जब आदमी गिरकर उठता है, तो उसमें निखार आ जाता है। उस दिन एल्विश को देख महेश भट्ट को ऐसा ही लगा। फिर वह बेटी पूजा भट्ट का किस्सा बताते हैं और उन्हें गले लगाकर शाबाशी देते हैं। इसके बाद महेश भट्ट ने स्ट्रगल के दिनों का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि पूजा ने बचपन में उनका घर चलाया था। जब पूजा ने पहला एड शूट किया था, तो 300 रुपये मिले थे। साथ में महेश भट्ट जाते थे।

मनीषा से बोले महेश भट्ट- तुम्हारे अंदर नमक है

महेश भट्ट फिर एक कोने में मनीषा से बात करते हैं और कहते हैं कि तुम हिंदुस्तान की बेटी हो। सुंदर हो, तुम्हारे अंदर नमक है। लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि ये व्यक्ति है क्या? महेश कहते हैं कि वह मनीषा को सलाम करते हैं कि इतने छोटे से गांव से आकर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। महेश भट्ट की बातें सुनकर मनीषा रो पड़ती हैं। महेश उनके सिर पर हाथ फेरते हैं। मनीषा फिर हंसते हुए कहती हैं कि उन्हें पता है कि वह जल्द ही उनकी फिल्म में काम करेंगी। इसके बाद वह अन्य कंटेस्टेंट्स से बारी-बारी से बात करते हैं।