B.Ed छात्रा की हत्या करने वाला तमंचा लेकर घूमता था: फायरिंग की करता था प्रैक्टिस, लोगों से कहता- कुछ बड़ा होने वाला है – Bijnor News h3>
जहीर अहमद | बिजनौर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रविवार का दिन, सुबह लगभग 9:20 बजे। बिजनौर के करौंदा चौधर गांव में एकतरफा प्यार ने एक होनहार छात्रा की जान ले ली। 24 वर्षीय भावना उर्फ निशु, जो नूरपुर के एक कॉलेज से बी.एड की पढ़ाई कर रही थी, रविवार सुबह अपने पिता वेद प्रकाश और छोटी बहन आकांक्षा के साथ बाइक से अपनी शादी की शॉपिंग के लिए जा रही थी। गांव बढ़ापुर के पास जैसे ही वे पहुंचे, तभी गांव का ही युवक शिवांग त्यागी पुत्र सुशील बाइक से पीछे आया और भावना के सिर में सटाकर गोली मार दी।
घटना स्थल पर ही भावना लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। देश शाम मृतका छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय 20 किमी दूर गांव बढ़ापुर पहुंची। घटनास्थल पर अभी भी खून के धब्बे मौजूद थे। टीम वहां से 1 किमी दूर मृतका के घर भी पहुंची। परिजनों से बातचीत की गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
यह फोटो मृतका के घर के बाहर है। जहां पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।
सबसे पहले हमारी टीम मृतका भावना के घर पहुंची। घर पर गमगीन माहौल था। हमने भावना के भाई दीपराज से बाता की। दीपराज ने बताया- उसकी बहन की शादी तय हो चुकी थी और 1 मई को उसकी शादी होनी थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं।
पूरा परिवार खुशियों में डूबा हुआ था। बहन शादी की खरीददारी के लिए बाजार जा रही थी। एक लड़का शिवांग उसको परेशान करता था। बाजार जाते समय रास्ते में उसने मेरी बहन को गोली मार दी। जिससे मेरी बहन मर गई। इस दरिंदे ने सब खत्म कर दिया।
गांव में भय का माहौल इसके बाद हमने गांव के लोगों से बात की। गांव वालों ने बताया- आरोपी शिवांग दबंग और मनमर्जी करने वाला युवक है। कुछ ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से तमंचा लेकर घूम रहा था और कह रहा था कि “गांव में कुछ बड़ा होने वाला है।” यहां तक कि वह नहर के पास जाकर फायरिंग की प्रैक्टिस भी कर रहा था।
गांव के लोगों ने बताया- आरोपी शिवांग दबंग और मनमर्जी करने वाला युवक है।
अगर पुलिस समय पर सुनती, तो आज भावना जिंदा होती मृतका के पड़ोस में रहने वाले कमल सिंह ने बताया- भावना अच्छी लड़की थी। सभी से मिलजुलकर रहती थी। आरोपी शिवांग आवारा किस्म का गुंडा था। भावना और उसके परिवार को अक्सर परेशान करता था। रोज जाकर धमकी देता था उनको परेशान करता था। कई बार उसके भाई से मारपीट की।
आरोपी के पड़ोसी ने बताया- पहले भी ले गई थी पुलिस वहीं आरोपी शिवांग के घर के पास 10 कदम की दूरी पर 30 साल से डॉक्टर राजेंद्र कुमार रहते हैं। हम लोगों ने राजेंद्र कुमार से बात की। राजेंद्र कुमार ने बताया- शिवांग के पिता के पास 7 से 8 बीघा जमीन है। जब सुबह 10 बजे उन्होंने दुकान खोली तो पता चला कि शिवांग ने लड़की को गोली मार दी। पूरे परिवार में इकलौता बेटा था। इससे पहले भी इसी मामले में उसको पुलिस पकड़कर ले गई थी। जिसमें दोनों में पक्षों में फैसला हो गया था। जिसके बाद उसको पुलिस ने छोड़ दिया था।
बहन आकांक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार को उसको समझा रहे हैं।
शिवांग ने हत्या के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। यह साफ दर्शाता है कि उसकी योजना पहले से बनी हुई थी। पुलिस ने अब आरोपी, उसके पिता, मां और बहनोई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतका के घर और आरोपी के घर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। देर शाम भावना का शव जब पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा, तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
हत्या के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अब ये सवाल उठ रहे ?
- जब शिकायत की गई थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
- आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ देना क्या न्याय था?
- और क्या अब ऐसे सनकी प्रेमियों के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?
पुलिस पर लापरवाही का आरोप मृतका के परिजनों का आरोप है कि शिवांग पिछले तीन साल से भावना को परेशान कर रहा था और शादी का दबाव बना रहा था। गांव में कई बार पंचायत हुई, समझाने की कोशिशें की गईं, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला, तो परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को बुलाकर छोड़ दिया, जिससे उसके हौसले और बुलंद हो गए। अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती, तो आज भावना जिंदा होती।
देर शाम भावना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
देर शाम किया गया अंतिम संस्कार देर शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद जब युवती का शव घर पहुंचा, तो आसपास के काफी लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ देर घर पर रुकने के बाद शव की अंतिम यात्रा निकाली गई। बस में सवार होकर करीब सौ लोग युवती के शव का अंतिम संस्कार के लिए ले गए। इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी आगे और एक गाड़ी पीछे मौजूद रही। साथ ही अंतिम संस्कार स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
एएसपी सिटी संजीव बाजपेई का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अब पढ़िए क्या था पूरा मामला… भावना शर्मा रविवार सुबह 8 बजे पिता वेद प्रकाश और बहन आकांक्षा के साथ शादी की शॉपिंग करने जा रही थी। वह घर से बमुश्किल एक किमी दूर पहुंची होगी, तभी आरोपी शिवांग त्यागी बाइक से उसका पीछा करने लगा।
भावना जब तक कुछ समझ पाती, शिवांग अचानक बाइक से उसके करीब पहुंच गया। उसने एक हाथ से पिस्टल निकाली और सिर पर बिल्कुल सटाकर गोली मार दी। दिनदहाड़े युवती की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया।
एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी भागने न पाए इसके लिए गांव के रास्तों पर चेकिंग शुरू कर दी। जब आरोपी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला तो उसने नगीना थाने में जाकर सरेंडर कर दिया।
भावना उर्फ निशु शर्मा (फाइल फोटो)।
शादी का दबाव बना रहा था आरोपी भावना के परिजनों ने बताया कि आरोपी शिवांग और भावना एक साथ पढ़ाई करते थे। शिवांग एकतरफा प्यार करता था। वह बार-बार शादी के लिए दबाव बना रहा था। भावना उसे मना कर चुकी थी। फिर भी वह दो महीने से भावना को परेशान कर रहा था।
आरोपी शिवांग का घर गांव में भावना के घर के पास ही है। जबसे उसे पता चला कि भावना की शादी तय हो गई। वह लगातार उस पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। उसने कई बार उसे धमकी भी दी।
यह भावना की गोली मारकर हत्या करने वाला शिवांग त्यागी है।
भाई का आरोप- कई बार थाने में की थी शिकायत भावना के भाई दीपराज ने बताया- शिवांग पहले भी बहन पर शादी के लिए दबाव बनाता था। ब्लैकमेल करता था, फोन करके धमकाता था। हमने थाने में कई बार शिकायत की। दो बार गांव में पंचायत ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराई थी।
पंचायत के सामने शिवांग ने कहा था कि अब वह परेशान नहीं करेगा, लेकिन आज उसने बहन की हत्या कर दी। अगर पुलिस समय पर एक्शन लेती तो भावना की जिंदगी बच जाती। हम चाहते हैं उसे फांसी हो। भावना के पिता नगीना कोर्ट में एडवोकेट हैं।
————————-
ये खबर भी पढ़िए…
दुबई से लौटे पति की पत्नी ने हत्या की:प्रेमी के साथ शव दो टुकड़ों में काटा…सूटकेस में भरकर फेंका; देवरिया में मेरठ जैसी वारदात
देवरिया में मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तरह वारदात हुई है। यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शव को धारदार हथियार से दो टुकड़ों में काटकर ट्रॉली बैग में भर दिया। इसके बाद बैग को घर से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें और भी हैं…
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News