Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा फिर बने गोल्डन बॉय तो किशोर के नाम सिल्वर, जैवलीन थ्रो में भारत ने रचा इतिहास

6
Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा फिर बने गोल्डन बॉय तो किशोर के नाम सिल्वर, जैवलीन थ्रो में भारत ने रचा इतिहास


Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा फिर बने गोल्डन बॉय तो किशोर के नाम सिल्वर, जैवलीन थ्रो में भारत ने रचा इतिहास

Neeraj Chopra Asian Games Javelin Throw Final Update: एशियन गेम्स 2023 के मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में भारत ने गोल्ड और सिल्वर मेडल दोनों अपने खाते में डाल लिया। स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं किशोर कुमार जेना ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। एक समय ऐसा था कि किशोर इस इवेंट में नीरज से आगे भी हो गए थे, लेकिन इसके बाद नीरज ने वापसी की और फिर उनके आस-पास भी कोई नहीं आ पाया। नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि किशोर ने 87.54 मीटर के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जापान के डीन रॉडरिक गेंकी ने हासिल किया। पाकिस्तान के यासिर मोहम्मद चौथे स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने इस सीजन का अपना बेस्ट थ्रो फेंका, वहीं किशोर कुमार जेना का यह पर्सनल बेस्ट थ्रो था।

Asian Games Javelin Throw Final Updates

6:00 PM नीरज ने गोल्ड जीता है जबकि किशोर ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

5:55 PM किशोर जेना  का पांचवां थ्रो फाउल रहा। वहीं, नीरज ने  80.80 मीटर का थ्रो किया।

5:45 PM किशोर जेना ने चौथे प्रयास में अपनी दूरी बढ़ाकर 87.54 मीटर की। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।

5:40 PM नीरज चोपड़ा ने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर का थ्रो किया। वह फिर से टॉप पर पहुंच गए हैं। यह उनका सीजन बेस्ट है।

5:30 PM किशोर जेना ने नीरज को पछाड़ दिया है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो किया। किशोर फिलहाल टॉप पर पहुंच गए हैं।

5:25 PM नीरज चोपड़ा ने अपने तीसरे प्रयास किया लेकि 84.49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार नहीं कर सके। उनक यह थ्रो पिछले दो प्रयासों की तुलना में कम रहा।

5:15 PM किशोर जेना के दूसरे थ्रो में 79.76 मीटर की दूरी थी। उनके इस थ्रो को लाइन अधिकारी ने अवैध करार दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने विरोध किया और इसे लीग माना गया

5:10 PM नीरज का दूसरा थ्रो थोड़ा सा बेहतर रहा। उन्होंने इसा बार 84.49 मीटर का थ्रो किया। वह अब भी टॉप पर बरकरार है।

5:00 PM भारत के किशोर जेना ने 81.26 से शुरुआत की है। उन्होंने नीराज को पहले प्रयास में कड़ी टक्कर दी।

4:55 PM नीराज ने अपने प्रयास में 82.38 मीटर का थ्रो किया है। यह उनका पिछले थ्रो से कम कई मीटर पीछे है।

4:49 PM नीरज फिर से शुरुआत करेंगे। उनका पहला थ्रो काउंट नहीं किया जाएगा।

4:40 PM पुरुष भाला फेंक स्पर्धा शुरू हो गई है। नीरज ने अपना पहला थ्रो कर दिया है। तकनीकी समस्या के कारण अभी तक नीरज के थ्रो की सटीक दूरी पता नहीं चल सकी है। इसमें कुछ देर और लग सकती है।

नीरज हांगझोऊ एशियन गेम्स में मेडल के सबसे बड़े दावेदार हैं क्योंकि पाकिस्तान के अरशद नदीम घुटने की पुरानी चोट के कारण इन खेलों से हट गए हैं। नदीम ने कई इवेंट में नीरज को कड़ी टक्कर दी है। नदीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में सिल्वर जीता था। वहीं, नीराज ने चैंपियनशिप में गोल्ड अपने नाम किया था। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के 40 साल के इतिहास में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। वैसे, नीरज ने अब तक नदीम के खिलाफ हर प्रतियोगिता जीती है।

हालांकि, नीरज डायमंड लीग 2023 में स्वर्ण हासिल करने में नाकाम रहे थे। वह 83.80 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर जीता। चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेज्च ने 84.24 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता। नीरज पिछले साल डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। यह कुछ हद तक चिंता का विषय हो सकता है, लेकिन आज एशियन गेम्स में वह प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे।



Source link