Advertising
<

ASI-होमगार्ड मर्डर, 7 दिन बाद आरोपी का पोस्टमॉर्टम: परिजनों का लाश लेने से इनकार; गुरदासपुर में एनकाउंटर में मारा गया था – Gurdaspur News

4
ASI-होमगार्ड मर्डर, 7 दिन बाद आरोपी का पोस्टमॉर्टम:  परिजनों का लाश लेने से इनकार; गुरदासपुर में एनकाउंटर में मारा गया था – Gurdaspur News

ASI-होमगार्ड मर्डर, 7 दिन बाद आरोपी का पोस्टमॉर्टम: परिजनों का लाश लेने से इनकार; गुरदासपुर में एनकाउंटर में मारा गया था – Gurdaspur News

मृतक रणजीत सिंह के परिजन अस्पताल पहुंचे, इनसेट में रणजीत सिंह की फाइल फोटो।

गुरदासपुर में ASI-होमगार्ड मर्डर केस में एनकाउंटर के दौरान ढेर हुए आरोपी रणजीत सिंह का 7 दिन बाद पोस्टमॉर्टम हुआ। सीजीएम कोर्ट ने रणजीत सिंह की मां द्वारा दायर याचिका का निपटारा करते हुए इसके आदेश दिए। जिस पर परिजन मान गए।

.

मृतक के चाचा हरविंदर सिंह मल्ली ने कहा कि वे कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों और वकीलों की टीम भी अस्पताल में मौजूद रही।

अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं SP हेडक्वार्टर युगराज सिंह भी अस्पताल पहुंचे। सीनियर मेडिकल ऑफिसर रविंदर सिंह ने बताया कि चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM ) की निगरानी में तीन डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। जिनमें से दो फॉरेंसिक डॉक्टर अमृतसर से और एक गुरदासपुर सिविल अस्पताल का था।

उधर, परिवार ने कहा जब तक रणजीत सिंह का पिता विदेश नहीं लौटता तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक शव अस्पताल में ही रखा जाए। लेकिन अस्पताल और प्रशासन इस पर सहमत नहीं है। परिवार और प्रशासन में बातचीच हुई। फिलहाल कल तक शव अस्पताल में ही रखा जाएगा।

Advertising

गौरतलब है कि 22 फरवरी को आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की लाश मिली थी। वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है।

सिविल अस्पताल के गेट पर तैनात पुलिस व अंदर रही एंबुलेंस।

25 फरवरी को पुलिस गिरफ्तारी के बाद रणजीत सिंह को हथियार की बरामदगी के लिए ले गई थी। लेकिन SHO की गाड़ी पलटने से वह फरार हो गया। CIA की टीम ने उसे पुराना शाला इलाके में घेर लिया। और एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। वहीं CIA के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह समेत 5 मुलाजिम घायल हो गए थे।

जानिए ASI-होमगार्ड मर्डर में इससे पहले क्या हुआ…

  • PAK बॉर्डर के पास चौकी में लाश मिली: 22 फरवरी को आदियां पुलिस चौकी में ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की लाश मिली थी। वह भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर से महज डेढ़ किमी दूर है। दोनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी इसी पुलिस चौकी में थी। इनके अलावा कोई तीसरा यहां तैनात नहीं था।
  • सरपंच ने पुलिस को सूचना दी: पुलिस की शुरुआती जांच के बाद वहां से करीब 4 खोल मिले। गांव के सरपंच से दोनों की मौत के बारे में पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स वहां पहुंची। PAK बॉर्डर से नजदीक की चौकी में पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर BSF भी अलर्ट है। BSF के DIG एके विरदी ने चौकी पहुंचकर पूरे मामले के बारे में जानकारी ली थी।
  • आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी ली: घटना के बाद शाम को ASI और होमगार्ड जवान जवान की मौत की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली है। संगठन की ओर से इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें लिखा है- आज 22 फरवरी 2026 को तड़के गजवा-ए-हिंद में एक और सफलता हासिल हुई, जब तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के अल-बुर्क ब्रिगेड ने दुरंगला पुलिस स्टेशन पर हमला किया।
  • दूसरे दिन पाक डॉन ने कत्ल का वीडियो जारी किया: 23 फरवरी को पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कत्ल का वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि ASI गुरनाम सिंह को सिर से सटाकर गोली मारी गई। ASI गुरनाम कुर्सी पर बैठे नींद में नजर आ रहे हैं। इसके बाद पिस्टल पर साइलेंसर लगाकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई। हालांकि, दैनिक NEWS4SOCIALइस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
  • लॉरेंस गैंग ने आतंकियों को दी धमकी: इसके बाद उसी दिन यानी 23 फरवरी को ही इस मामले में लॉरेंस गैंग की भी एंट्री हो गई है। लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारे देश के 2 काबिल व ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने शहीद किया है। हम इसका बदला खून से लेंगे। तुमने 2 शहीद किए हैं, हम 10 मारेंगे।
  • परिवार को 2-2 करोड़ रुपए देने का ऐलाना: 23 फरवरी का ही CM भगवंत मान ने दोनों के परिवार के लिए 2-2 करोड़ रुपए का ऐलान किया है। मान ने कहा कि सरकार उनकी कुर्बानी को सलाम करती है।
  • एनकाउंटर में एक ढेर, दूसर फरार, तीसरा गिरफ्तार: 25 फरवरी को तड़के करीब 3 बजे पुलिस मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने रणजीत को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गए थे, लेकिन वहां SHO की गाड़ी पलटने से वह फरार हो गया। इसके बाद CIA की टीम ने उसे पुराना शाला इलाके में घेर लिया और फिर सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उसका दूसरा साथी इंद्रजीत सिंह फरार हो गया। वहीं तीसरा आरोपी दिलावर सिंह पुलिस की गिरफ्त में है।
  • DIG बोले- तीनों ISI हैंडलर्स के टच में थे: एनकाउंटर के बाद DIG संदीप गोयल ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने 4 लाख रुपए का लालच देकर यह मर्डर कराया। तीनों आरोपी, रणजीत सिंह, दिलावर सिंह और इंद्रजीत सिंह पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर्स के टच में थे।
  • परिवार ने एनकाउंटर को फर्जी बताया: पुलिस के एक्शन पर रणजीत सिंह के परिवार ने सवाल उठाए और फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगाए। रंजीत की मां सुखविंदर कौर ने कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और पुलिसकर्मियों ने अपनी वाहवाही के लिए उसे झूठा फंसाया। उन्होंने कहा कि आज तड़के ही कुछ पुलिसकर्मी उनके घर आए और बेटे को जबरन उठा कर ले गए। कुछ देर बाद उसके एनकाउंटर की खबर मिली।

**********

ये खबर भी पढ़ें:

पुलिस चौकी में ASI की हत्या का VIDEO सामने आया: गुरदासपुर में पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी; लॉरेंस गैंग की आतंकियों को धमकी

गुरदासपुर पुलिस चौकी में ASI और होमगार्ड की हत्या को लेकर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी ने कत्ल का वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि ASI गुरनाम सिंह को सिर से सटाकर गोली मारी गई। ASI गुरनाम कुर्सी पर बैठे नींद में नजर आ रहे हैं। इसके बाद पिस्टल पर साइलेंसर लगाकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News