रविवार, 22 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
स्वास्थ्य

एंटीबायोटिक ले रहे हैं? WHO की चेतावनी, ये 3 गलतियां दवाओं को बेअसर कर सकती हैं

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की है। संगठन का कहना है कि हमारी कुछ आम आदतें इन जीवनरक्षक दवाओं के असर को खत्म कर सकती हैं, जिसे…

एंटीबायोटिक ले रहे हैं? WHO की चेतावनी, ये 3 गलतियां दवाओं को बेअसर कर सकती हैं
(फोटो: IANS)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एंटीबायोटिक दवाओं के गलत इस्तेमाल को लेकर एक अहम चेतावनी जारी की है। संगठन का कहना है कि हमारी कुछ आम आदतें इन जीवनरक्षक दवाओं के असर को खत्म कर सकती हैं, जिसे 'एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस' कहा जाता है। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, WHO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट के जरिए लोगों से तीन विशेष गलतियों से बचने की अपील की है ताकि ये दवाएं भविष्य में भी प्रभावी बनी रहें।

विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि लोग सर्दी-जुकाम या गले में खराश जैसी सामान्य समस्याओं के लिए भी डॉक्टर से पूछे बिना एंटीबायोटिक लेना शुरू कर देते हैं। यह एक बड़ी गलती है। WHO ने स्पष्ट किया है कि ये बीमारियां ज्यादातर वायरस की वजह से होती हैं, जबकि एंटीबायोटिक सिर्फ बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण पर काम करती हैं। वायरल संक्रमण में इन्हें लेने का कोई फायदा नहीं होता।

दवाओं के इस्तेमाल में बरतें ये सावधानियां

दूसरों की दवा न लें: संगठन ने इस बात पर जोर दिया है कि कभी भी किसी और के लिए लिखी गई एंटीबायोटिक का सेवन नहीं करना चाहिए। हर मरीज की बीमारी, उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति अलग होती है, जिसके आधार पर डॉक्टर दवा और उसकी खुराक तय करते हैं। किसी दूसरे की दवा लेना हानिकारक हो सकता है।

बची हुई दवा को न सहेजें: इलाज के बाद यदि कुछ एंटीबायोटिक गोलियां बच जाएं, तो उन्हें अगली बार इस्तेमाल के लिए रखने की गलती न करें। WHO के अनुसार, हर बार का संक्रमण अलग हो सकता है और पिछली दवा का उस पर असर होना जरूरी नहीं है। इसलिए, किसी भी तरह की दवा हमेशा डॉक्टरी सलाह पर ही लेनी चाहिए।

इनपुट: IANS

N

News4Social हेल्थ डेस्क

News4Social हेल्थ डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →