Drugs केस में Arjun Rampal की बहन को NCB का एक और समन

310
Drugs केस में Arjun Rampal की बहन को NCB का एक और समन

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की बहन कोमल (Rampal’s Sister Komal) को एक बार फिर एनसीबी ने समन भेजा है. एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इससे पहले 7 जनवरी को भी उन्हें पेश होने के लिए भी नोटिस भेज चुकी है. कोमल ने एनसीबी के समक्ष पेश होने में असमर्थता जताते हुए उस वक्त नई तारीख देने की अपील की थी. ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि कोमल इस बार पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगी.

इससे पहले एनसीबी (NCB) अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal)  से भी कई बार पूछताछ कर चुकी है. अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने 16 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने 22 दिसंबर का वक्त एजेंसी से मांगा था. 21 दिसंबर को अर्जुन रामपाल एनसीबी के सामने पेश हुए थे. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नशे के कारोबार पर एनसीबी (NCB) लगातार कार्रवाई कर रही है.

अर्जुन रामपाल के बंगले पर हुआ सर्च ऑपरेशन

बता दें, अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के बंगले पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इस ऑपरेशन के बाद ही दोनों को समन भेजा गया. वहीं, 19 अक्टूबर को ड्रग से संबंधित एक मामले में ग्रैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया जा चुका है और इसी के बाद पूछताछ के लिए अर्जुन रामपाल को भी तलब किया गया था.

गैब्रिएला के भाई की हुई थी गिरफ्तारी

अर्जुन (Arjun Rampal) की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला के भाई के पास से हशीश और एल्प्राजोलम की टेबलेट्स मिली थीं. ये दोनों ही चीजें भारत में बैन हैं. अगिसियालोस का कनेक्शन ओमेगा गोडविन नाम के ड्रग पेडलर से बताया गया था. ये पेडलर मुंबई में कोकीन सप्लाई करने के लिए गिरफ्तार हुआ था.

कई लोग आ चुके हैं NCB की गिरफ्त में

बता दें, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) एक के बाद एक कार्रवाई कर रहा है. इस ड्रग मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी अब तक की जा चुकी है. अब तक इस केस में कई बॉलीवुड स्टार्स का नाम सामने आ चुका है. इसी कड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड सेलेब्स के गैजेट्स की जांच शुरू की है.

ये भी पढ़ें: क्या किसानों के वेश में असामाजिक तत्व आंदोलन कर रहे हैं

Source link