नई दिल्ली: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपना 36वां जन्मदिन ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के संग काफी धूमधाम से मनाया. उन्होंने बीते दिन शनिवार को अपना 36वां जन्दमिन दोस्तों के साथ जमकर सेलिब्रेट किया. अब इस बर्थडे की तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं. अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के ये झलकियां शेयर की हैं. खास बात यह है कि इन वीडियोज पर दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अंकिता को विश किया है.
अपने इस धूमधाम वाले बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. जिसमें वह तीन जन्मदिन के केक, फूलों के गुलदस्ते, गुब्बारे और म्यूजिक और मौजूद लोगों के साथ नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो देख अब तक बधाइयां दी जा रही हैं.
अंकिता ने इस खास मौके पर गोल्डन शाइनिंग आउटफिट पहना हुआ है. जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस वीडियो में अंकिता को डबल लेयर वाला केक काटते हुए भी देखा जा सकता है और उनके लिए यहां पर दोस्त जोश के साथ बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लिखती हैं, ‘बर्थडे स्पेशल, हैप्पी बर्थडे.’
सुशांत की बहन श्वेता ने किया विश
इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा है, ‘शुभकामनाएं और सपने.’ इसके कमेंट में अंकिता के एक्स ब्वॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी बर्थडे विश किया है. कीर्ति ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल.’


