नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) फिल्म इंडस्ट्री की काफी चर्चित स्टार किड हैं. शनाया (Shanaya Kapoor) की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. वो अक्सर अपने डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालती ही रहती हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी करते हैं. हाल ही में शनाया (Shanaya Kapoor) ने एक और डांस वीडियो डाला है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
अच्छा बेली डांस करती हैं शनाया
शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) काफी अच्छा बेली डांस करती हैं. बेली डांस के कई वीडियो शनाया (Shanaya Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाले हैं. जिसे देख फैंस खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाते. हाल ही में शेयर वीडियो में शनाया (Shanaya Kapoor) ने एक ही गाने को दो अलग अंदाज में परफॉर्म किया है. इस वीडियो में शनाया (Shanaya Kapoor) ने अपने दोनों डांस टीचर संजना मुथरेजा और यश कदम को टैग भी किया है.
यह भी पढ़ें- Video: भारी बर्फ के बीच Kiara Advani ने किसकी ओर बढ़ाया हाथ? 55 लाख से ज्यादा आए व्यूज
जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
शनाया कपूर (Shanaya Kapoor), अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की बहुत अच्छी दोस्त हैं. इसके अलावा शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लाडली सुहाना (Suhana Khan) के साथ भी शनाया (Shanaya Kapoor) की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. ये लोग साथ में कई बार स्पॉट किए जाते हैं. फैंस शनाया (Shanaya Kapoor Bollywood Debut) के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, डेब्यू को लेकर संजय कपूर ने कहा था कि उनकी बेटी के डेब्यू में कोरोना महामारी के चलते देरी हुई है. हालांकि, संजय कपूर को उम्मीद है यह बहुत जल्द होगा.
यह भी पढ़ें- Unseen Video: कभी नहीं देखा होगा सुशांत सिंह राजपूत का ये मस्तिखोर रूप
वेब सीरीज में किया है काम
बताते चलें कि शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के भले फिल्मी पर्दे पर नजर ना आई हों लेकिन वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं. शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ में अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं. इसके अलावा शनाया ‘Fabulous Lives of Bollywood Wives’ नाम की वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं.
यह भी पढ़ें- Rakhi की मां को कैंसर से बचाएंगे Sohail, वीडियो में कही दिल छू लेने वाली बात

