Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह के ‘वारिस पंजाब दे प्रमुख’ बनने से लेकर ‘गिरफ्तारी’ तक की कहानी, डिटेल में जानिए h3>
चंडीगढ़:18 मार्च से फरार चल रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार को मोगा जिले से गिरफ्तार कर लिया। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया। वहां उसके आठ सहयोगी पहले से ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत बंद हैं। अमृतपाल सिंह को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया। रोड जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव है। अमृतपाल ने खुद को भिंडरावाले 2 के रूप में पेश करने की कोशिश की थी। अमृतपाल सिंह से जुड़े घटनाक्रम इस प्रकार हैं:-
29 सितंबर 2022
कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को मोगा के रोडे गांव में ‘दस्तार बंदी’ (पगड़ी बांधना) कार्यक्रम में अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू की ओर स्थापित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख नियुक्त किया गया। रोडे मृतक आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव है।
12 दिसंबर 2022
अमृतपाल के समर्थकों ने जालंधर में एक गुरुद्वारे में यह दावा करते हुए कुर्सियां जलायीं कि किसी सिख धर्मस्थल में कुर्सियां और सोफे सिख धर्म की ‘मर्यादा’ के खिलाफ हैं।
10 फरवरी 2023
अमृतपाल ने अमृतसर में अपने जल्लूपुर खेड़ा गांव में ब्रिटेन में रहने वाली प्रवासी भारतीय किरणदीप कौर से शादी की।
16 फरवरी 2023
अमृतपाल और लवप्रीत सिंह तूफान समेत उसके समर्थकों पर रूपनगर जिले के चमकौर साहिब के एक निवासी के कथित अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया।
17 फरवरी 2023
लवप्रीत सिंह गिरफ्तार।
23 फरवरी 2023
अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों में से कुछ लोग लवप्रीत सिंह की रिहाई की मांग के साथ तलवार और बंदूक लहराते हुए अवरोधक तोड़कर अजनाला थाने में घुस गए थे तथा उनकी पुलिस से झड़प भी हुई थी।
24 फरवरी 2023
लवप्रीत सिंह न्यायिक हिरासत से रिहा।
18 मार्च 2023
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल तथा उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जालंधर में उसका काफिला रोका गया, लेकिन वह वाहन बदलकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पंजाब में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयीं।
20 मार्च 2023
अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने जालंधर के मेहतपुर में एक गुरुद्वारे के समीप पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
22 मार्च 2023
सोशल मीडिया पर अमृतपाल और उसके करीबी साथी पपलप्रीत सिंह की एक मोटरचालित वाहन पर बैठे हुए एक तस्वीर आयी।
23 मार्च 2023
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमृतपाल तथा पपलप्रीत को अपने घर में शरण देने वाली एक महिला पकड़ी गयी।
25 मार्च 2023
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।
28 मार्च 2023
पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के बाद कुछ संदिग्धों द्वारा एक वाहन छोड़कर जाने के बाद होशियारपुर में अमृतपाल को पकड़ने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया।
Amritpal Singh Surrender: अमृतपाल ने गुरुद्वारे में किया सरेंडर, धार्मिक रंग देने की कोशिश, देखें वीडियो
29 मार्च 2023
अमृतपाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें उसने बैसाखी पर ‘सरबत खालसा’ बैठक का आह्वान किया।
30 मार्च 2023
अमृतपाल का एक और वीडियो तथा एक ऑडियो क्लिप सामने आया, जिसमें उसने कहा कि वह जल्द ही दुनिया के सामने आएगा।
10 अप्रैल 2023
अमृतसर के कत्थूनंगल इलाके से पपलप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया।
Amritpal Singh Arrest: इतने दिन फरारी काटने के दौरान कहां-कहां घूमता रहा भगोड़ा अमृतपाल सिंह
15 अप्रैल 2023
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कट्टरपंथी उपदेशक तथा पपलप्रीत को शरण देने वाले तथा उन्हें 28 मार्च को पंजाब वापस लाने वाले अमृतपाल के एक अन्य करीबी सहयोगी जोगा सिंह को फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद से गिरफ्तार कर लिया गया।
20 अप्रैल 2023
अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर में श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन जाने वाले एक विमान में सवार होने से रोक दिया गया।
Amritpal Singh Arrest के बाद पंजाब पुलिस ने क्या-क्या जानकारी दी, वहां के लोगों को क्या काम करने से मना किया?
23 अप्रैल 2023
अमृतपाल को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News