Amitabh Bachchan के दोस्त ने कही इग्नोर करने की बात, ‘बिग बी’ ने दिया फनी जवाब

485
Amitabh Bachchan के दोस्त ने कही इग्नोर करने की बात, ‘बिग बी’ ने दिया फनी जवाब

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को उनके करीबी दोस्त ने ताना मारते हुए कहा कि अभिनेता उन्हें ‘इग्नोर’ कर रहे हैं, जिसका जवाब उन्होंने बहुत ही मजेदार तरीके से दिया. अभिनेता वर्तमान में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग कर रहे हैं. उन्होंने अपनी व्यस्तता को लेकर मजेदार ट्वीट किया.

दोस्त को इग्नोर कर रहे हैं बिग बी?
महानायक ने ट्वीट किया, ‘उन्होंने मुझसे कहा अमित जी क्या आप मुझे इग्नोर कर रहे हो. मित्र हैं मेरे, सोचा उत्तर दे दूं – तो कहा मैंने भैया , 12-15 घंटे काम करने के बाद , केवल सोने का समय मिलता है इग्नोर करने का नहीं.’ हाल ही अभिनेता ने अपनी एक सेल्फी साझा की थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ‘चले हम भैया, काम पे, पहने फंगोलिन मास्क, पंद्रह घंटे काम करना है. यही है अपना टास्क.’

जीवन की छोटी-छोटी चीजों का बताया महत्व
हाल ही में बिग बी ने उस समय को याद किया, जब उनकी मां तेजस्वी बच्चन उन्हें स्कूल क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए 2 रुपये भी नहीं दे सकती थीं. अमिताभ बच्चन ने भावुक होते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं इंसान को जमीन पर बनाए रखती हैं. उन्होंने कहा, ‘2 रुपये का मूल्य क्या है, वह आज हमें याद आता है.’

खबरें पढ़ें:भारत ने तिब्बत को चीन का हिस्सा क्यों माना?

Source link