मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

अमिताभ बच्चन बोले- इनका कर्ज नहीं चुका पाउंगा

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अमिताभ बच्चन के कई दिवाने है. उनके फैन्स को उनका अंदाज काफी कमाल का लगता है, लेकिन अमिताभ बच्चन ने हाल ही में यह साफ कर दिया है कि उनका…

अमिताभ बच्चन बोले- इनका कर्ज नहीं चुका पाउंगा

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार अमिताभ बच्चन के कई दिवाने है. उनके फैन्स को उनका अंदाज काफी कमाल का लगता है, लेकिन अमिताभ बच्चन ने हाल ही में यह साफ कर दिया है कि उनका इरादा किसे के कर्ज को चुकाने का नहीं है. जी हां यह बात बिल्कुल सही है, हाल ही में जिस कर्ज की बात की गई है वह किसी और के लिए नहीं बल्कि उनके चहेते फैन्स के लिए कही गई है.

विज्ञापन

जो उन्हें दिलोजान से प्यार करते है. अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि इतने सालों से फैन्स का जो भी प्यार उन्हें मिला है, वह मेरे लिए किसी कर्ज से कम नहीं है. जिसे वह कभी चुकाना नहीं चाहेंगे. इस तरह अमिताभ बच्चन ने अपने फैन्स को सम्मान दिया है.

Master

अमिताभ बच्चन ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के उद्घाटन समारोह के दौरान यह बात कही. वहीं यहां पर उन्हें रजनीकांत के साथ सम्मानित भी किया गया. अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मैं सबसे ज्यादा अपने फैन्स का आभारी हूं. मेरे अच्छे-बुरे समय में वह मेरे साथ रहे है और मैं हमेशा से यह कहता आया हूं कि मैं आपके प्यार और सम्मान के कर्ज तले दबा हूं. मैं इस कर्ज को कतई चुकाना नहीं चाहता क्योंकि मैं इसे हमेशा अपने साथ रखना चाहता हूं.'

यह भी पढ़ें : जानें बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के नाम और उनके मतलब

अमिताभ बच्चन ने रजनीकांत के साथ अपनी दोस्ती के बारें में कहा है कि वह उन्हें अपने घर के सदस्य की तरह ही मानते हैं. अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मैं रजनीकांत को अपने परिवार का सदस्य मानता हूं. हम दोनों एक दूसरे को सलाह देते हैं, और कई बार इस सलाह पर अमल भी नहीं करते हैं, लेकिन इसी तरह की रिलेशनशिप है. वह हमें बहुत इंस्पायर करते हैं.'

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →