मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

जानें बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के नाम और उनके मतलब

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के नाम और उनके मतलब बॉलीवुड के हीरो हीरोइन की ज़िन्दगी जिस तरह चमक दमक होती है उसी तरह उनके बच्चे की भी लाइफ अच्छी होती है।

जानें बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के नाम और उनके मतलब

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों के नाम और उनके मतलब

बॉलीवुड के हीरो हीरोइन की ज़िन्दगी जिस तरह चमक दमक होती है उसी तरह उनके बच्चे की भी लाइफ अच्छी होती है। अकसर ऐसा देखा गया है कि आम लोग एक्टर और एक्ट्रेस के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ये ऐक्टर किस हीरो पर अपने बच्चों का नाम रखते होंगे तो उसका मतलब क्या होता है। आज ऐसे ही हम बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा स्टार्स के बच्चों के नामों और उनके मतलब के बारें में जानने जा रहे हैं।

विज्ञापन

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बेटी का नाम मीशा है। यह मीरा के 'मी' और शहीद कपूर के 'श' से जोड़कर बनाया गया है।

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

करीना कपूर और सैफ अली ख़ान के शहज़ादे 'तैमूर' के नाम पर बवाल इसलिए मचा था, क्योंकि इस नाम का एक मशहूर लुटेरा था। उजबेकिस्तान के तैमूर लंग नामक लुटेरे ने 14वीं शताब्दी में भारत में जमकर लूटपाट की थी। वैसे तैमूर का मतलब होता है आयरन यानी लोहा। शायद करीना-सैफ अपने शहज़ादे को फौलाद जैसा मज़बूत बनाने चाहते हैं, तभी ये नाम चुना है।

करीना कपूर और सैफ अली ख़ान
करीना कपूर और सैफ अली ख़ान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ के बड़े बेटे का नाम आर्यन है, जिसका मतलब होता है योद्धा, शूरवीर. बेटी सुहाना के नाम का मतलब शायद आप समझ ही गए होंगे चार्मिंग यानी आकर्षक, सुंदर. शाहरुख़ के तीसरे बच्चे का नाम है अबराम. शाहरुख़ अपने बेटे के नाम को लेकर काफ़ी चर्चा में रहे थे. दरअसल, अबराम नाम पैगंबर अब्राहम और राम को मिलाकर बना है. शाहरुख़ ने बेटे के नाम का मतलब समझाते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि ये एक धर्मनिरपेक्ष नाम है.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़

रानी मुखर्जी बेटी को मीडिया से दूर ही रखती हैं, लेकिन हाल ही में उसके पहले बर्थडे पर उन्होंने बेटी आदिरा के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. आदिरा नाम आदि+रा को जोड़कर बना है यानी आदित्य का आदि और रानी का रा. अरबी में आदिरा का मतलब होता है मज़बूत।

  • Rani-Mukherjee-Adira
    Rani-Mukherjee-Adira

बॉलीवुड की यमी मम्मी शिल्पा के बेटे का नाम है वियान। वियान का मतलब होता है ज़िंदगी व एनर्जी. शायद शिल्पा उन्हें अपनी तरह ही एनर्जेटिक बनाना चाहती हैं।

Shilpa Shetty Family
Shilpa Shetty Family

ऋतिक के बड़े बेटे का नाम है रिदान, इसका मतलब होता है बड़े दिल वाल इंसान और छोटे बेटे रिहान के नाम का अर्थ है भगवान के चुने हुए लोग। ऋतिकऋतिक के बड़े बेटे का नाम है रिदान, इसका मतलब होता है बड़े दिल वाल इंसान और छोटे बेटे रिहान के नाम का अर्थ है भगवान के चुने हुए लोग।

ऋतिक
ऋतिक

करिश्मा अपने पति से अलग हो चुकी हैं और फिलहाल उनके किसी और को डेट करने की ख़बरें हैं. करिश्मा और संजय ने भी अपने बच्चों के नाम बहुत चुनकर रखें हैं. बेटी समायर के नाम का मतलब है सुंदरता की देवी, जबकि बेटे कियान के नाम का मतलब है भगवान की कृपा।

यह भी पढ़ें- BHU विवाद: जब टीचर है विद्वान तो क्यों मचा है घमासान? जानें विस्तार से-

यदि कोई सेलिब्रेटी अपनी बेटी को हमेशा साथ लिए दिखी हैं, तो वो हैं ऐश्‍वर्या राय। बेटी के साथ ऐश्‍वर्या की बॉन्डिंग देखकर पता चलता है कि बहुत प्रोटेक्टिव मदर हैं. वैसे बेटी का नाम उन्होंने काफ़ी सोच समझकर अराध्या रखा होगा, क्योंकि अराध्या का मतलब होता है पूजा के योग्य. शायद ऐश चाहती हैं कि लोग उनकी बेटी को न स़िर्फ प्यार करें, बल्कि रिस्पेक्ट भी दें।

बेटी के साथ ऐश्‍वर्या
बेटी के साथ ऐश्‍वर्या

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के बेटों का नाम भी बेहद यूनीक है. बड़े बेटे का नाम है रायन और छोटे का एरिन. रायन का मतलब है स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग और एरिन का अर्थ होता है शक्ति का पर्वत.

Madhuri Dixit
Madhuri Dixit
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →