राजस्थान में गहलोत के मंत्रिमंडल में सभी विधायक करोड़पति

330

राजस्थान में शानदार जीत के बाद कांग्रेस नें अपने मंत्रिमंडल में 23 विधायकों को शपथ दिलाई है। हैरान की बात यह है की कांग्रेस सरकार के सभी विधायक करोड़पति है। वैसे तो कांग्रेस राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कह रही थी, की उसकी सरकार ग़रीबों की सरकार है लेकिन यहां पर तो कांग्रेस की सराकर करोड़पतियों की सरकार नज़र आ रही है।

ये है कैबिनेट मंत्री

अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में शामिल ये है कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला (बीकानेर), शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), परसादी लाल मीणा (लालसोट), मास्टर भंवरलाल मेघवाल (सुजानगढ़), जयपुर के झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया, केकड़ी से डॉ. रघु शर्मा, अंता से प्रमोद जैन भाया, विश्वेंद्र सिंह (डीग-कुम्हेर), बायतू से हरीश चौधरी, सपोटरा से रमेश मीणा, निम्बाहेड़ा से उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास (जयपुर-सिविल लाइंस) और पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को मंत्रीमंडल में केबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है।

All MLAs milainiour in the Cabinet of Gehlot in Rajasthan 1 news4social -

करोड़पति मंत्रिमंडल है अशोक गहलोत का

खास बात तो यह है कि गहलोत सरकार के मंत्रिपरिषद में सभी सदस्य करोड़पति है.मंत्रिपरिषद के सदस्यों में शामिल उदयलाल आंजना निम्बाहेड़ा 107 करोड़, विश्वेन्द्रसिंह भरतपुर 104 करोड़, राजेन्द्रसिंह यादव कोटपुतली 44.02 करोड़, बीडी कल्ला बीकानेर पश्चिम 2.15 करोड़, बांसवाड़ा से अर्जुनसिंह बामनिया 5.89 करोड़, बूंदी जिले की हिंडौली सीट से अशोक चांदना 26.13 करोड़, भरतपुर जिले की वैर सीट से भजनलाल जाटव 1.83 करोड़, कोलायत से भंवरसिंह भाटी 2.13 करोड़, सीकर के लक्ष्मणगढ़ से गोविन्द डोटासरा 2 करोड़, बाड़मेर की बायतू सीट से हरीश चौधरी 1.96 करोड़, जयपुर जिले की झोंटवाड़ा सीट से लालचंद कटारिया 7.10 करोड़, दौसा जिले की सिकराय सीट से ममता भूपेश 3.5 करोड़, चूरू जिले की सुजानगढ़ सीट से मास्टर भंवरलाल मेघवाल 3 करोड़, दौसा जिले की लालसौट सीट से परसादीलाल मीणा 1.86 करोड़, बारां जिले की अंता सीट से प्रमोद जैन भाया 27 करोड़, जयपुर के सिविल लाइंस से प्रतापसिंह खाचरियावास 5 करोड़, अजमेर सांसद व केकड़ी सीट से विधायक रघु शर्मा 3 करोड़, करौली जिले की सपोटरा सीट से रमेश मीणा 3.69 करोड़, जैसलमेर जिले की पोकरण सीट से सालेह मोहम्मद 1.09 करोड़, कोटा उत्तर सीट से शांति धारीवाल 6.57 करोड़, भरतपुर से विधायक सुभाष गर्ग 1.83 करोड़, जालोर जिले की सांचौर सीट से सुखराम विश्नोई 2.24 करोड़, अलवर ग्रामीण सीट से टीकाराम जूली 5.23 करोड़, टौंक जिले की टौंक सीट से विधायक व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 6.43 करोड़ तथा जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से विधायक व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 6.53 करोड़ की मिल्कियत के स्वामी है. मंत्री बनने वालों में सबसे अमीर हैं निंबाहेड़ा से विधायक उदयलाल आंजना.