मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

अपने नाम से नया शहर बसा रहा है यह मशहूर सिंगर और रैपर

शाहरुख खान और करीना कपूर की अभिनीत फिल्म 'रॉ वन' में छम्मक छल्लो गाने वाले सिंगर और रैपर एकॉन के नाम से शहर बस रहा है. यह शहर खुद AKON बसा रहें हैं .

अपने नाम से नया शहर बसा रहा है यह मशहूर सिंगर और रैपर

शाहरुख खान और करीना कपूर की अभिनीत फिल्म 'रॉ वन' में छम्मक छल्लो गाने वाले सिंगर और रैपर एकॉन के नाम से शहर बस रहा है. यह शहर खुद AKON बसा रहें हैं . यह शहर अफ्रीका में बन रहा हैं।

विज्ञापन

एकॉन विश्व प्रसिद्ध रैपर हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया कि उनके शहर का एग्रीमेंट सेनेगल सरकार ने फाइनल कर दिया है। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं .

एकॉन ने अपना शहर बसाने के इस प्लान के बारे में सबसे पहले 2018 में बताया था। जिसे 2020 में मंजूरी मिल गई। यह शहर अफ्रीका के सेनेगल में बसाया जा रहा है।

https://twitter.com/Akon/status/1216803497057931264

एकॉन सिटी का निर्माण सेनेगल के राष्ट्रपति मैके सैल द्वारा एकॉन को तोहफे में दी गई 2000 एकड़ जमीन पर किया जा रहा है। सोलर एनर्जी पर आधारित शहर पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा पर चलेगा।एकॉन के मुताबिक- "इस एकॉन सिटी में सभी कुछ नवीकरण योग्‍य होगा, एकॉन-टेनमेंट सोलर सिटी होगी।  

अपना ही सिक्का चलाएंगे :

एकॉन सिटी में क्रिप्टोकरंसी एकॉइन का यूज किया जाएगा।  मार्च 2019 से शुरू हुआ है और इसे खत्म होने में एक दशक का समय लगेगा। एकॉन ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ''यह 10 साल लंबा प्रोजेक्ट है और इस वजह से हम इस काम को कई हिस्सों में पूरा करेंगे। शहर का निर्माण कार्य मार्च से शुरू किया जाएगा। जबकि इसका दूसरा चरण 2025 में शुरू होगा।

अपने नाम से नया शहर बसा रहा है यह मशहूर सिंगर और रैपर

यह भी पढ़ें: वास्तुशास्त्र: इस दिशा में खिड़कियों का होना माना गया है अच्छा, जाने कारण-

7 साल की उम्र में न्यूजर्सी जाकर बसने वाले एकॉन का जन्म सेनेगल में ही हुआ है। रिदम एंड ब्लूज 2019 की सूची में एकॉन सबसे अमीर सिंगर हैं, उनकी नेटवर्थ 80 मिलियन डॉलर है। वे लाइटिंग अफ्रीका के प्रमुख भी हैं, यह संस्था 18 अफ्रीकी देशों में सौर ऊर्जा प्रदान करने का काम कर रही है। 

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →