Akhilesh Jayant: अखिलेश यादव से विधायकों के साथ मिलने पहुंचे जयंत चौधरी, बना रहे सपा और रालोद की नई रणनीति

257
Akhilesh Jayant: अखिलेश यादव से विधायकों के साथ मिलने पहुंचे जयंत चौधरी, बना रहे सपा और रालोद की नई रणनीति

Akhilesh Jayant: अखिलेश यादव से विधायकों के साथ मिलने पहुंचे जयंत चौधरी, बना रहे सपा और रालोद की नई रणनीति

अभय सिंह राठौर, लखनऊ: उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के बाद रालोद मुखिया जयंत चौधरी (jayant chaudhary) शनिवार को राजधानी पहुंचे। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर जयंत चौधरी ने नवनिर्वाचित सभी विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। जीते विधायकों को जीत की बधाई देते हुए जयंत ने सभी से अपनी विधानसभा में विकास व सकारात्मक बदलाव में सहभागी बनने के लिए दिशानिर्देश भी दिए। साथ ही कहा रालोद के 8 विधायक 80 के बराबर है। जयंत ने विधायकों संग अखिलेश (akhilesh yadav) से मुलाकात की रालोद कार्यालय पर बैठक करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। करीब आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक हुई, इस मुलाकात के दौरान आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई है।

जयंत चौधरी ने कहा विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए एक समीक्षा समिति गठित की गई है, जो जिलों के दौरे कर जानकारी जुटा रही है। समीक्षा के बाद लखनऊ में बड़े पैमाने पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा राष्ट्रीय लोकदल के आठ विधायक 80 के बराबर हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसानों और कामगारों के साथ-साथ युवाओं और बेरोजगारों की आवाज बनकर काम करेंगे।

अखिलेश के फैसले पर जताई खुशी
इस मुलाकात के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य बने रहने के फैसले का स्वागत करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि हम अखिलेश यादव के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा अखिलेश यादव ने विधानसभा में रहने का जो फैसला लिया है, उसके दूरगामी सफल परिणाम होंगे। विपक्ष मजबूती के साथ विधानसभा में सत्ता पक्ष को घेरने का काम करेगा।

यूपी चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा विधायक दल का नेता और विपक्ष का नेता चुना गया है। रालोद के 8 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। राष्ट्रीय लोकदल ने 2022 विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जिसमें सपा-रालोद गठबंधन को 125 सीटों पर जीत हासिल हुई थी इसमें 111 विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की। वहीं रालोद ने 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें सिर्फ 8 उम्मीदवार ही चुनाव जीत सके। बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटें जीतकर दोबारा प्रदेश में सरकार बना ली है, वहीं योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है।

अखिलेश यादव, जयंत चौधरी के साथ जीते हुए विधायक

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News