Agra: बीजेपी मंडल अध्यक्ष के भतीजे ने विवाद के बाद चलाई गोलियां, मेले में मच गई अफरातफरी
थाना एत्माद्वौला क्षेत्र के रामबाग सीता नगर में शुक्रवार देर शाम फायरिंग हो गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। फायरिंग करने वाला बीजेपी नेता का भतीजा बताया जा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। दोनों पक्षों में पूर्व मेंं भी विवाद हो चुका है।
दो माह पूर्व हुआ था विवाद
बीजेपी नेता मंगल सिंह चौहान का कहना है कि 27 दिसंबर 2022 को उनके भतीजे के साथ दूसरे पक्ष का विवाद हो चुका है। तब उन्होंने 5 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई थी। पुलिस ने उनपर कार्रवाई नहीं की थी। शुक्रवार रात को जब उनका भतीजा योगेश चौहान दुकान कमला नगर से दुकान बंद करके घर आ रहा था। तभी रास्ते में उसे कुछ लोगों नेे घेर लिया। उसके बचाव में आए लोगों में से किसी ने फायरिंग की है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सीता नगर में चामुंडा देवी का मेला लगा है। मेले में काफी भीड़ थी। दुकानों पर बच्चे और महिलाओं की भीड़ थी। इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में अफरातफरी मच गई। भीड़ में शमिल लोग इधर उधर भागने लगे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी से उपद्रवियों की शिनाख्त कर रहे हैं। थाना प्रभारी एत्माद्वौला राजकुमार का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही मुहल्ले में रहते हैं। रंगबाजी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ जाते हैं। पहले भी विवाद हुआ था।
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप