Petrol Diesel Price: दो दिन बाद फिर बढ़े दोनोंं ईंधन के दाम, जानें अपने शहर के भाव
हाइलाइट्स:
- घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज हुई भारी तेजी
- आज पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 27 पैसे की हुई वृद्धि
- डीजल की कीमत में भी आज हुई 28 पैसे प्रति लीटर की भारी वृद्धि
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल अभी भी 71 डॉलर प्रति बैरल के पार
नई दिल्ली
दो दिन की शांति के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल का बाजार (Petrol-Diesel Market) भड़क गया। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज पेट्रोल की कीमत (Petrol Price) में जहां प्रति लीटर 27 पैसे वहीं डीजल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की तगड़ी बढ़ोतरी कर दी। जहां तक कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) का सवाल है तो वहां अभी भी ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 71 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 94.76 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। डीजल भी छलांग लगा कर 85.66 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
19 दिन में ही 4.44 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
ऐसा देखा गया है कि अपने यहां जब कोई महत्वपूर्ण चुनाव (Election) होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ती। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसलिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन, बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। कभी लगातार तो कभी ठहर-ठहर कर 19 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 4.44 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
19 दिन में 4.88 रुपये महंगा हुआ है डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर 19 दिनों में ही डीजल का दाम 4.88 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 94.76 | 85.66 |
मुंबई | 100.98 | 92.99 |
चेन्नै | 96.23 | 90.38 |
कोलकाता | 94.76 | 88.51 |
भोपाल | 102.89 | 94.19 |
रांची | 91.25 | 90.45 |
बेंगलुरु | 97.92 | 90.81 |
पटना | 96.90 | 90.94 |
चंडीगढ़ | 91.14 | 85.32 |
लखनऊ | 92.04 | 86.05 |
(स्रोत- IOC SMS)
कच्चे तेल के बाजार में थोड़ी नरमी
कच्चे तेल के सबसे बड़े सप्लायर सऊदी अरब ने एशियाई देशों के लिए कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। वैसे भी, इस समय कोरोना का कहर कुछ थमता नजर आ रहा है। इससे पहले ही अमेरिकी अर्थव्यवस्था (US Economy) लगभग खुल चुकी है। इसके साथ ही यूरोपीय देशों (European Countries) में भी जीवन सामान्य हो रहा है। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की मांग बढ़ रही है। अमेरिकी बाजार में हालांकि कल इसमें थोड़ी नरमी दिखी। वहां गुरूवार को ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.04 डॉलर प्रति बैरल घट कर 71.31 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया था। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी घट कर 68.55 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया था।
यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में गिरावट, जानिए अब क्या रह गया है भाव
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी की शादी हुई या नहीं जाने सच्चाई ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.