राजस्थान: चुनाव में खराब प्रदर्शन कांग्रेस सरकार के इस मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा

212
ashok gehlot

लोकसभा चुनाव में देश के दूसरे हिस्सों के अलावा कांग्रेस, पार्टी को राजस्थान में भी हार का मुंह देखना पड़ है। एक तरफ़ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने पर अड़े वहीं दूसरी तरफ़ राजस्थान की अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस से कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने इस्तीफ़ा दे दिया है।

Politics 3 -

दरअसल, चुनावों में मिली शिकस्त के बाद, कांग्रेस सरकार में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने एक पत्र जारी कर कहा कि उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफ़ा दे दिया है। आगे उन्होंने कहा ‘’चुनाव में क़रारी हार के बाद, मंत्री पद बने रहना नैतिक तौर सही नहीं है।’’ इस दौरान उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वह अपने मंत्री पद की क़ुर्बानी दे रहे हैं क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक भी सीट जीतने में नाक़ाम रही।

लालचंद कटारिया का कहना है कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा मुख्यमंत्री ऑफिस के ज़रिए राज्यपाल के दफ़्तर भिजवा दिया है। हालांकि, राज्यपाल दफ़्तर के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें मंत्री लालचंद कटारिया की तरफ़ से कोई पत्र नहीं मिला है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर राजस्थान में मोदी लहर और भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ कर दिया। पिछले हुए विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने वाली कांग्रेस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। वहीं, भाजपा राज्य की सभी 25 सीटों पर जीतने में कामयाब रही।