मेहुल चौकसी के क्यूबा भागने की खबरों को वकील ने किया खारिज, कहा- वह लापता है, उसे ढूंढने की जरूरत है
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के क्यूबा भाग जाने की अफवाहों का खंडन करते हुए उनके वकील विजय अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि वह एंटीगुआ का ‘वैध नागरिक’ है और द्वीप देश में उसके पास कोई ‘कानूनी बाधा या जोखिम’ नहीं है। वकील ने बताया कि उन्हें चोकसी के परिवार द्वारा बताया गया था कि आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) चोकसी की तलाश के लिए जांच में एंटीगुआ पुलिस के साथ है।
वकील विजय अग्रवाल ने बताया, ”उसके लापता होने की खबरें वास्तविक हैं। मुझे उसके परिवार से भी फोन आया था, और अब एंटीगुआ की पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। मुझे उसके परिवार ने बताया है कि एंटीगुआ पुलिस और सीआईडी जांच कर रहे हैं। परिवार सदमे में है और चिंतित। हर कोई उसके ठिकाने के बारे में अनजान है।” चोकसी के एंटीगुआ छोड़ने की अफवाहों का खंडन करते हुए वकील ने कहा कि उसके पास कहीं जाने का कोई कारण नहीं है।
वकील ने आगे कहा, ”वह एंटीगुआ का एक वैध नागरिक है। उसके पास एंटीगुआ में कोई कानूनी बाधा या जोखिम नहीं था। इसके अलावा, एंटीगुआ की नागरिकता अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देकर, हमने प्रत्यर्पण पर भी रोक लगवा दी है।” चोकसी के वकील ने दोहराया कि वह एंटीगुआ नहीं छोड़ेंगे क्योंकि रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया गया है और अगर वह किसी भी (अंतरराष्ट्रीय) सीमा को पार करने की कोशिश करता है, तो उसे पकड़ा जा सकता है और भारत सरकार को सूचित किया जा सकता है।
वहीं, आगे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर वकील ने कहा कि आगे बढ़ने से पहले चोकसी को ढूंढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि आज शाम और कल सुबह तक हमारे पास कुछ अपडेट होंगे।” एंटीगुआ में मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि पुलिस ने मेहुल चोकसी की तलाश शुरू कर दी है। यह बताया गया कि चोकसी द्वीप के दक्षिणी हिस्से में एक प्रसिद्ध रेस्तरां में रात के खाने के लिए जाने के लिए कल शाम अपने घर से निकला और फिर कभी नहीं देखा गया। जॉली हार्बर में बाद में उसकी एक गाड़ी मिली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
बता दें कि मेहुल चोकसी गीतांजलि ज्वैलर्स का मालिक था और 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में शामिल है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने उसके खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं और उसके खिलाफ जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: क्या कोरोना की अगली लहर में बच्चे अधिक प्रभावित होंगे? सरकार के कोविड-19 संबंधी कार्यसमूह के प्रमुख ने दी ये जानकारी
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

