Covishield को लेकर अदार पूनावाला का दावा- वैक्सीन का सबसे ज्यादा हिस्सा भारत का

553
Covishield को लेकर अदार पूनावाला का दावा- वैक्सीन का सबसे ज्यादा हिस्सा भारत का

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि कोविडशील्ड वैक्सीन (Covishield Vaccine) की 4-5 करोड़ खुराक का उत्पादन कर लिया गया है. अगले महीने तक भारत में टीके को मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

बच्चों के लिए बनी न्यूमोसिल वैक्सीन 

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के  सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि अभी हमें इस टीके (Vaccine) के आपात इस्तेमाल की मंजूरी का इंतजार है. कंपनी ने बच्चों के लिए देश में पहली बार बनी वैक्सीन न्यूमोसिल (Pneumosil Vaccine) पेश की है. कंपनी ने कहा है कि कोविड-19 के टीके (Corona Vaccine) का उत्पादन सरकार की ओर से आने वाली कुल मांग पर निर्भर करेगा.

 4 से 5 करोड़ खुराक तैयार

भारत में तत्काल कोविड-19 वैक्सीन पेश करने की जरूरत के मद्देनजर एसआईआई (SII) ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा एस्ट्रोजेनका के साथ कोविशील्ड (covishield vaccine) के निर्माण के लिए भागीदारी की थी. पुणे की कंपनी ने कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल के लिए डीजीसीआई (Drugs Controller General of India) के पास आवेदन किया है. पूनावाला ने कहा, ‘हम पहले ही टीके की 4 से 5 करोड़ खुराक का निर्माण कर चुके हैं. लॉजिस्टिक्स के मुद्दों की वजह से शुरुआत में टीके को पेश करने की रफ्तार धीमी रहेगी. हालांकि, एक बार चीजें व्यवस्थित होने के बाद हम तेजी से टीका ला सकेंगे.’

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे अधिक भारत बंद किस राजनैतिक दल ने किया है

जनवरी में टीके को मंजूरी!

पूनावाला ने कहा कि कंपनी की योजना अगले साल मार्च तक टीके का मासिक उत्पादन 10 करोड़ खुराक तक करने की है. पूनावाला ने बताया कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके को ब्रिटेन में जल्द मंजूरी मिल जाएगी. अगले महीने तक भारत में भी टीके को मंजूरी मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर उत्पादन भारत को मिलेगा. हालांकि, वैश्विक पहल कोवैक्स के तहत कुछ टीकों को अन्य देशों को भी दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले छह माह के दौरान टीकों की कुछ कमी हो सकती है लेकिन अन्य निमिर्ताओं द्वारा आपूर्ति शुरू करने के बाद अगस्त-सितंबर तक चीजें ठीक हो जाएंगी.

Source link