मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

केजरीवाल की पार्टी ने कहा, इस बार पीएम चुनें, चौकीदार तो नेपाल से मंगवा सकते हैं

दिल्ली का 7 सीटों वाला सियासी क़िला फ़तेह करने को लेकर आम आदमी पार्टी धुंआधार चुनावी अभियान कर रही है।

केजरीवाल की पार्टी ने कहा, इस बार पीएम चुनें, चौकीदार तो नेपाल से मंगवा सकते हैं

दिल्ली का 7 सीटों वाला सियासी क़िला फ़तेह करने को लेकर आम आदमी पार्टी धुंआधार चुनावी अभियान कर रही है। इसी बीच, आम आदमी पार्टी की विधायक अल्का लांबा ने बग़ैर नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर क़रारा हमला किया है। विधायक अल्का लांबा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस बार प्रधानमंत्री को चुनिएगा, चौकीदार तो नेपाल से भी मंगवा सकते हैं।

विज्ञापन

पहले भी करती रही हैं सियासी हमले

alka lamba

चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी की विधायक इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर क़रारे हमले करती रही है। पुलवामा हमले के बाद, अल्का ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आतंकी जब हमारे बहादुर सीआरपीएफ के जवानों को आरडीएक्स के धमाके से उड़ाने की तैयारी कर रहे होंगें, तब वह भी ठीक उसी समय, उसी जगह पर देश के चौकीदार, प्रधानमंत्री मोदी जी की यह तस्वीरें देख खूब मुस्कुराए होंगें। काश यह समय पीएम मोदी जी ने कहीं और लगाया होता।”       

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →