AAP विधायक अनमोल ने ईमानदारी का दावा ठोका: बोलीं- मेरे घर किसी की अठन्नी नहीं आई, ऐसी धन-दौलत का क्या फायदा, जो जेल में बैठना पड़े – Chandigarh News h3>
खरड़ में एक समारोह के दौरान संबोधन करते हुए विधायक अनमोल गगन मान।
पंजाब में मोहाली जिले के खरड़ से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक अनमोल गगन मान ने खुद की ईमानदारी का दावा ठोका है। खरड़ में एक कार्यक्रम के दौरान MLA अनमोल ने कहा कि कोई बांह निकालकर कह दे कि मेरे घर इनसे कोई अठन्नी भी आई है तो मेरे इंसान होने पर लानत ह
.
मान पहले मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर रह चुकी हैं। इसके बाद वह 2022 में खरड़ से पहली बार विधायक चुनी गईं। इसके बाद वह पंजाब में मंत्री भी रहीं लेकिन फिर उन्हें हटा दिया गया। इसके बाद उन्होंने विधायक पद और पार्टी से इस्तीफा दिया था लेकिन पार्टी के मनाने पर वह फिर लौट आईं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अनमोल गगन मान।- फाइल फोटो
विधायक अनमोल की 3 अहम बातें…
- मेरे घर किसी की आधी रोटी नहीं आई: अनमोल गगन मान ने कहा- यहां के बिल्डर्स के बहुत सारे मुलाजिम आए हुए हैं। कोई बांह निकालकर कह दे कि मेरे घर में इनके पास से कोई अठन्नी भी आई है। सारे MLA ने इनसे पैसे लिए हैं। अठन्नी का भी ये दावा कर दें, या इनके घर की आधी रोटी भी मेरे घर आई है तो मेरे इंसान होने पर लानत है।
- लोगों से धोखा करना बंद करो: अनमोल गगन मान ने कहा- मैंने पहले दिन से आपसे वादा किया था कि मैं लोगों के साथ खड़ी होऊंगी। आपके साथ ही खड़ी हूं। जिस दिन हमारी सरकार आई, पैसे लेने वाले अंदर हैं, हमने उन्हें बाहर नहीं आने दिया। लोगों से धोखा करना बंद करो। काम उतना करो, जितना हजम हो जाए।
- मेन बिल्डर जेल में बैठा: मान ने कहा- इतनी धन-दौलत, कमाई का क्या फायदा कि सारे परिवार को डर लगता है। जो आपका मेन बिल्डर है, वह जेल में बैठा है। इतनी माया, धन-दौलत इकट्ठी करने का क्या फायदा है, जो आपको जेल में फेंक दे। जो आपको रात को सोने न दे। नींद की गोलियां खाकर भी नींद न आए। जहां सारा दिन यही प्लान करना पड़े कि कोर्ट के केसों से कैसे निपटना है। ऐसे पैसे का कोई फायदा नहीं होता। कम खा लो लेकिन सुकून से खाओ।
पंजाब विधानसभा में अनमोल गगन मान ने कहा था- आपने जो काम 70 साल में नहीं किए, अगर हम 5 साल में नहीं कर पाए तो सियासत छोड़ दूंगी। – फाइल फोटो
अपने इस्तीफे को लेकर भी चर्चा में आईं विधायक अनमोल गगन मान ने 19 जुलाई 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि मेरा दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। स्पीकर से अनुरोध है कि मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। हांलाकि इसके अगले दिन ही उन्होंने पार्टी प्रधान के कहने पर इस्तीफा वापस ले लिया था।
मंच से कहा था- अधिकारी मेरे नाम पर पैसे ले रहे सितंबर 2024 में अनमोल ने मोहाली के नयागांव क्षेत्र में सीवरेज अथॉरिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में मंच से उन्होंने कहा था कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और आम नागरिकों या ठेकेदारों से रिश्वत मांगने की कोशिश कर रहे हैं। अनमोल गगन मान ने इन अधिकारियों को चेतावनी दी कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई भी व्यक्ति यह दावा करता है कि वह मंत्री की सिफारिश या इशारे पर रिश्वत मांग रहा है, तो जनता सीधे तौर पर उनसे संपर्क करे।
