Advertising
<

मिट्टी का तेल सिर पर छिड़ककर बाल सीधे कर रहा था 12 साल का बच्चा, आग लगने से मौत

410
मिट्टी का तेल सिर पर छिड़ककर बाल सीधे कर रहा था 12 साल का बच्चा, आग लगने से मौत

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं जिसमें लोग आग का इस्तेमाल कर बाल सीधे करते हैं. 12 वर्षीय शिवनारायण ने भी ये वीडियोज देखे और अपने बाल सीधे करने के लिए मिट्टी का तेल सिर पर डाल लिया. माचिस की तीली जलाई और बालों को सीधा करने की कोशिश करने लगा.  

बाल सीधे करना चाहता था लड़का

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम शिवनारायण है. वह सातवीं कक्षा में पढ़ता था. मंगलवार को उसने कथित रूप से अपने बालों पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलती हुई माचिस की तीली से उन्हें सीधा करने की कोशिश की. 

ये भी पढ़ें: जानिए क्यों बढ़ा ‘कोविशील्ड’ कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज का टाइम?

सोशल मीडिया पर देखा था ऐसा वीडियो

दसअसल, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हुए हैं जिसमें लोग आग का इस्तेमाल कर बाल सीधे करते हैं. 12 वर्षीय शिवनारायण ने भी ये वीडियोज देखे और अपने बाल सीधे करने के लिए मिट्टी का तेल सिर पर डाल लिया. माचिस की तीली जलाई और बालों को सीधा करने की कोशिश करने लगा.  

बच्चे को थी सोशल मीडिया की लत

पुलिस ने कहा कि लड़का सोशल मीडिया का आदी था. घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई. उसने बाथरूम में इस घटना को अंजाम दिया था. घटना के समय घर में केवल उसकी दादी मौजूद थीं.

Source link