Advertising
Home धर्म ऐसा मंदिर जहां देवी खुद अग्नि स्नान करती है?
Advertising
<

ऐसा मंदिर जहां देवी खुद अग्नि स्नान करती है?

2169

भारत के मंदिर विश्वभर में प्रख्यात है। ऐसे बहुत से मंदिर है जो रहस्य से पूर्ण है और किसी को भी हैरान कर सकता है। कही मंदिर में देवी को हथकड़ी चढ़ाई जाती है तो कही ईश्वर को शराब अर्पित की जाती है तो कही खुद गंगा मैया शिवलिंग का अभिषेक करती है। ऐसे हज़ारों चमत्कार से भारत के कई मंदिर लैस है। हम आपको ऐसे ही एक और चमत्‍कारिक मंदिर से अवगत करना चाहेंगे जहां देवी अग्नि स्‍नान करती हैं।

यह भव्य मंदिर राजस्‍थान में स्थित है और इसे ईडाणा माता मंदिर के नाम से भारतवर्ष में जाना जाता है। यह स्‍थान उदयपुर शहर से 60 किमी दूर अरावली की पहाड़ियों में स्थित है। इस मंदिर के ऊपर कोई छत नहीं है और एकदम खुले चौक में स्थित है। इस मंदिर का नाम ईडाणा उदयपुर मेवल की महारानी के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इस प्रख्यात मंदिर में स्थापित मां ईडाणा खुद ही अग्नि स्नान करती हैं।

यह भी पढ़ें : जाने क्या था भगवान राम के धनुष का नाम?

आपको बताना चाहेंगे इस मंदिर से जोड़ी यह मान्यता है की जब देवी माँ खूब प्रसन्न होती है तो आग की लपटें उन्हें घेर लेती हैं और देखते ही देखते अग्नि विकराल रूप धारण कर लेती है। 10 से 20 फिट तक लपटें पहुंच जाती है। ऐसे में श्रृंगार के अतिरिक्त अन्य सामग्री को कोई आंच तक नहीं आती है और भक्त इसे देवी का अग्नि स्नान कहते हैं और जिसको भी इस दृश्य के दर्शन होते है वो हैरान रह जाता है। इस अग्नि स्‍नान को देखने के लिए भक्‍तों की भीड़ जमा हो जाती है। अगर बात करें इस अग्नि की तो आज तक कोई भी इस बात का पता नहीं लगा पाया कि ये अग्नि कैसे जलती है तो आप जॉब कभी भी राजस्थान जाए तो मां ईडाणा के दर्शन जरूर करें। ऐसी भी मान्यता है जो भी देवी माँ के दर्शन करता है वो खली हाथ कभी नहीं लौटता है।

Advertising