इस सदी में लोग खुद के स्वार्थ के लिए दुसरो का इस्तेमाल करते है | अगर रस्ते में कोई सड़क हादसा हुआ तो लोग जख्मी को अस्पताल ले जाने के बजाय विडिओ बनाते है | लेकिन आज भी इस दुनिया में इंसानियत है इसका एक उदहारण दिया ट्रेन के चालक ने, उसने हजारो लोगो की जान बचाने के लिए खुद की जान दे दी | ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित है |
फिरोजपुर से फाजिल्का आ रही पैसेंजर को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी | ये ट्रक बहोत तेजी से जा रहा था और तभी ट्रेन के इंजन से टकराया | ट्रेन चालक ने जैसे ही ट्रक को ट्रेन की तरफ आते देखा तब तुरंत इमरजेंसी ब्रेक दबा दिए | उत्तर रेलवे के अधिकारियो ने बताया की उसने मरते दम तक ट्रेन के ब्रेक दबाए हुए थे | उसकी ही बदौलत आज हजारो यात्रियों की जान बच गयी |
अगर वो चाहता तो ट्रेन से कूद सकता था और अपनी जान बचा सकता था | लेकिन उसने अपना बलिदान दिया और ट्रेन में सवार लोगो की जान बचायी | वही दूसरी तरफ ट्रक ड्राइवर कूद कर वहा से भाग गया |
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नीरज शर्मा ने कहा कि ट्रेन ड्राइवर ने अपने बहादुरी का परिचय दिया | ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को बचाया | अगर वो चाहते तो कूद सकते थे | इस दुर्घटना के जांच के आदेश दिए गए है |

















