Advertising
Home Breaking News Hindi सेक्स क्रांति के जनक नहीं रहे, 60 साल छोटी लड़की से की...
Advertising
<

सेक्स क्रांति के जनक नहीं रहे, 60 साल छोटी लड़की से की थी शादी

1781

मैं कभी बड़ा नहीं हो सकता हूं, क्योंकि  ज़िदादिल और जवान रहना ही असल ज़िंदगी है एक इंटरव्यू में हेफनर ने कहा था। बांहों में रंगीन लड़कियां चेहरे पे चमक, ज़िदगी को रंगीन बनाने वाले और रंगिनीयत में ज़िदगी ढूंढने वाले 91 साल के प्ले ब्वॉय ह्यूज हेफनर की मौत हो गई। 9 अप्रैल 1926 को शिकागो में पैदा हुए हेफनर ने दिसंबर 1953 में प्लेबॉय मैगजीन की शुरुआत की थी। हेफनर केवल अमेरिका नहीं बल्कि पुरी दुनिया में अपने अंदाज के लिए मशहूर थे। इतना ही नहीं उनकी लाइफस्टाइल भी हमेशा सुर्खियों में ही रही। हेफनर ने 86 साल की उम्र में अपने से 60 साल छोटी क्रिस्टल हैरिस से शादी की थी। क्रिस्टल उनकी तीसरी पत्नी थीं।

 

ह्यूज ने पहली बार प्लेब्वॉय मैग्जिन में अभिनेत्री मैरीलीन मोनरो की नग्न तस्वीर छाप कर अमेरिका में हंगामा मचा दिया था। इसके पहले एडिशन को लगभग 50000 लोगों ने खरीदा था।

1000 औरतों के साथ संबध

ह्यूज के अनुसार उसने 1000 औरतों के साथ संबंध बनाया, हालांकि 1963 में उनके गिरफ्तार भी होना पड़ा, आरोप ये था कि वो समाज में अश्लीलता फैला रहे हैं लेकिन हेफनर कहां मानने वाले थे। ताज्जुब की बात तो ये है कि बाद में उन्हें प्रकाशन इंडस्ट्री और सामाजिक योगदान के लिए कई पुरस्कार से भी नवाजा गया। ह्यूज ने सेक्स को इज्जत और आबरू के बदले आनंद के एक साधन के रूप में देखा और प्लेब्वॉय मैग्जिन के द्वारा ये साबित करने की भी कोशिश की।

1998 में मिला सबसे बड़ा पुरस्कार

उन्हें 1998 में हॉल ऑफ फेम ऑफ द अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैग्जिन एडिटर के सम्मान से सम्मानित किया गया। शुरूआत में प्लेब्वॉय मैग्जिन की पहचान भले ही एक सेक्स मैग्जिन की रही लेकिन बाद में इसके द्वारा महिलाओं के हित में के कई मुद्दे भी उठाए गए।

 

Advertising

 

 

Advertising