Advertising
Home क्या आप जानते हैं क्या है शनिवार वाड़ा के अनसुलझे राज?
Advertising
<

क्या है शनिवार वाड़ा के अनसुलझे राज?

1036

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार वाड़ा स्थित है। इसका निर्माण बाजीराव पेशवा ने करवाया था और 1732 में यह पूरी तरह बनकर तैयार हो गया था। आपको यह भी बताना चाहेंगे शनिवार वाड़ा को बनाने में करीब 1 6 हजार रुपये का खर्च आया था। उस समय इस महल में करीब 1000 लोग निवास करते थे। इस प्रसिद्ध और सुन्दर्य महिल के नींव शनिवार के दिन रखी गई थी। इसी वजह से इसका नाम ‘शनिवार वाड़ा’ पड़ा था।

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी एयर फोर्स में शामिल हुआ पहला हिंदू पायलट – Video

अगर इस महल के इतिहास के बारे में बात करे तो करीब 85 साल तक यह महल पेशवाओं के राज में था। लेकिन 1818 ईस्वी में इस पर अंग्रजों ने धावा बोल लिया और अपना कब्ज़ा इस महल पर कर लिया। आजादी के समय तक यह महल अंग्रेजो के अधिकार अंतर्गत रहा।

इसी महल में 30 अगस्त 1773 की रात 18 वर्षीय नारायण राव की षडयंत्र करके मौत के घाट उतर दिया गया था। जो मराठा साम्राज्य के नौवें पेशवा के तोर पर गद्दी संभाली थी। यह कथा भी काफी प्रख्यात है कि उनके चाचा ने ही षडयंत्र रच उनकी हत्या करवाई थी। और आज भी अमावस्या की रात महल में चीखे सुनाई देती है। शनिवार वाड़ा से एक और बड़ा रहस्य जोड़ा है की जो आज तक अनसुलझा है। वर्ष 1828 में इस महल में भयंकर आग लग गई थी। जो सात दिनों तक धधकती रही थी। अब यह आग कैसे लगी थी, ये आज भी एक सवाल का जवाब नहीं मिला है।

Advertising