भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान के बाद दोनों देशों के बीच एक लाइन बन गयी इसे LOC कहते है और LOC full form “Line of Control” है जिसे हिंदी में नियंत्रण रेखा कहा जाता है।युद्ध विराम के बाद जो हिस्सा पाकिस्तान सेना के पास था उसे आज POK के नाम से जाना जाता है भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गई नियंत्रण रेखा 740 किलोमीटर लंबी है जो दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा विवादित विषय है।
LOC को आप युद्धविराम रेखा भी कहा सकते हैं जहाँ दोनों देशों की सेना एक दूसरे के आमने-सामने हैं इसलिए यहाँ पर हमेशा दोनों देशों के बीच युद्व की स्थिति बनी रहती है।और वहीं आपको LAC के बारे में बताते हैं.भारत और चीन के बीच 4057 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) अरुणाचल प्रदेश से लेकर लद्दाख तक फैली है। यह रेखा तीन सेक्टरों में बंटी हुई है। पश्चिमी सेक्टर लद्दाख और कश्मीर तक है। मध्य सेक्टर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाके में है और पूर्वी सेक्टर सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में।
यह भी पढ़ें : भारत का ऐसा राजनेता जिसने प्रधानमंत्री पद की कुर्सी ठुकरा दी थी ?
एलएसी मोटे तौर पर मैकमोहन रेखा पर आधारित है। 1914 में तत्कालीन ब्रिटिश भारत के विदेश सचिव हेनरी मैकमोहन और तिब्बत के प्रतिनिधि के बीच शिमला समझौते के तहत दोनों देशों को विभाजित करने वाली रेखा का नाम मैकमोहन पड़ा।एलएसी के बारे में जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि यह एक मोटी निब से खींची गई थी इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि यह किस पहाड़ या नदी-नाले से होकर जाती है। इसी वजह से भारत और चीन के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। एलएसी को लेकर दोनों देशों की अपनी अवधारणाएं हैं।
लेकिन दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के दावे को नहीं मानती हैं। अपनी अवधारणाओं के मुताबिक दोनों देशों की सेनाएं अरुणाचल से लेकर लद्दाख तक गश्ती करती रहती हैं। गश्ती के दौरान दोनों देशों के सैनिक अक्सर एक-दूसरे की अवधारणा वाले इलाके में चले जाते हैं। अक्सर गश्ती के दौरान दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने भी हो जाते हैं और टोकने के बाद अपने इलाके में वापस लौट जाते हैं.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.













