कोरोना वायरस ने दुनियाभर में त्रादि मचाई हुई है। इस घातक वायरस से निजात पाने के लिए इसकी वैक्सीन की खोज जारी है। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक लोगो को इस घातक वायरस को हराने के लिए अपने इम्यून सिस्टम को काफी स्ट्रांग करने की जरूरत है। वहीं कोरोना से बचने के लिए विटामिन सी, विटामिन ई और बी-6 का सेवन करने पर जोर लगाया जा रहा है। आप को बताते है की विटामिन सी, विटामिन ई और बी-6 कोरोना को मात देने में कितना कारगर है।
विटामिन ई :बादाम, मूंगफली, हेजलनट्स, सूरजमुखी, मक्का और सोयाबीन के तेल। सूरजमुखी के बीज और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और ब्रोकोली में भी विटामिन ई भरपूर पाया जाता है। शरीर के लिए विटामिन ई सबसे उपयोगी है , इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को काफी लाभ देते है। जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में काफी कारगर होते है। यह कोशिकाओं को फ्री रेडिकल नामक अस्थिर अणुओं से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
विटामिन ई कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और यह दिल की बीमारी से लेकर कैंसर तक और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को कम करने काफी कारगर है लेकिन इसके ज्यादा सेवन से भी बचे , इसका अत्यधिक सेवन दस्त, पेट में ऐंठन, कमजोरी, थकान, सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन सी : शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए विटामिन सी का नियमित सेवन फायदेमंद भी साबित होता है। अगर शरीर में विटामिन सी की कमी हो जाए तो बहुत सी बीमारी शरीर को घेर लेती है। संतरे, अंगूर, कीनू, स्ट्रॉबेरी, पालक, केले और ब्रोकोली में विटामिन सी से भरपूर मात्रा में मिलता है।
यह भी पढ़ें : जानिए यूरिक एसिड के बढ़ने से कैसे रोका जाए तथा बढ़ने पर इसका उपचार?
विटामिन बी-6 : विटामिन बी-6 से भरपूर खाद्य पदार्थों में मछली जैसे सैल्मन और ट्यूना, रोटी, साबुत अनाज जैसे ओटमील, ब्राउन राइस, अंडे, सब्जियां, हरी सब्जियां, सोयाबीन, मूंगफली, दूध, मछली, आलू व छोले विटामिन बी-6 से लैस है। यह शरीर के लिए काफी लाभदायक है। इसके सेवन से शरीर को पौष्टिक अहार मिलता है।
















