Advertising
Home देश देखियें, हरियाणा दंगों की एक झलक…
Advertising
<

देखियें, हरियाणा दंगों की एक झलक…

453
देखियें, हरियाणा दंगों की एक झलक...
देखियें, हरियाणा दंगों की एक झलक...

वीडियो की दुनिया से हम आज आपके लिये ऐसी वीडियो लाएं है, जो फिलहाल ट्रेंड में है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं, अभी हाल ही में हुए हरियाणा में दंगों की। अरे हाँ, यह वीडियो उसी दंगे की है, जो दुष्कर्मी बाबा के अंध-समर्थकों ने किया था। एक तरफ हरियाणा पूरी तरह से आग में जल रहा था, तो दूसरी तरफ दुष्कर्मी बाबा तमाशा देख रहे थे। हरियाणा में हुए दंगों की तो यह वीडियो महज एक झलक है, हकीकत तो इससे भी कहीं ज्यादा दर्दनाक है।

हरियाणा में हुए दंगों के झलक को देखने के लिए आपको वीडियो तो देखना ही पड़ेगा, लेकिन वीडियो में क्या है, इससे थोड़ा हम आपको रूबरू कराते हैं…

वीडियो पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपको एक व्यक्ति दिखेगा, जिसने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा होगा, दंगे को आग यही व्यक्ति देता दिखाई दे रहा है। मुंह पर कपड़ा बांध यह व्यक्ति अपनी पहचान को छुपाता हुआ, दूर खड़ी भीड़ पर पत्थर मारता है, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच जाती है, और देखते ही देखते यह दंगे में तब्दील हो जाता है।
इसके बाद आपको सुरक्षाबल दिखेंगे, जो दंगे पर काबू पाने के लिए लोगों पर लाठी लार्ज कर रहे है, लेकिन दंगें ने कब विनाशकारी रूप धारण कर लिया, यह तो पता ही नहीं चल पाया।

वीडियो के आखिरी में आपको घायल और एक मृतक व्यक्ति दिखेगा, जिसे अस्पताल ले जाने के आपातकालीन गाड़ी को बुलाया गया।

वीडियो देखने के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर हरियाणा सरकार हरियाणा को यूं जलने क्यों दिया? कहीं इसके पीछे सरकार अपने हितों को नहीं साध रही थी, ऐसा इसलिए हम कह रहे है क्योंकि कोर्ट के आदेश के बावजूद हरियाणा में तुरंत धारा-144 नहीं लगाया, जिसकी वजह से मामला आगजनी तक पहुंच गया।

तो देखा आपने यह वीडिये, यह तो केवल एक झलक है, हकीकत में तो इससे भी ज्यादा और दर्दनाक नजारा था हरियाणा का।

Advertising