HomeTop stories‘मेरी पत्नी के कई लवर, उनके नाम का टैटू बनवाया’: पति...
Advertising
<
‘मेरी पत्नी के कई लवर, उनके नाम का टैटू बनवाया’: पति बोला- आशिक के साथ महंगे रेस्टोरेंट जाती-घूमती, पत्नी ने कहा- तुम मुझे खुश नहीं रखते; तलाक चाहिए – Patna News
‘मेरी पत्नी के कई लवर, उनके नाम का टैटू बनवाया’: पति बोला- आशिक के साथ महंगे रेस्टोरेंट जाती-घूमती, पत्नी ने कहा- तुम मुझे खुश नहीं रखते; तलाक चाहिए – Patna News h3>
बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुराल में ही चाचा के साले के साथ अवैध संबंध बनाएं। इस चीज को पति ने खुद अपनी आंखों से देखा। इसके बाद उसकी मानसिक हालत बिगड़ गई। हालांकि, घर को बचाने के लिए उसने अपनी पत्नी को माफ कर दिया, लेकिन बाद में उसकी पत्नी का फिर दो-तीन लड़के से अफेयर की बात सामने आई, जिसके साथ वह कई बार होटल भी गई थी। यह मामला बेऊर थाने का है। पत्नी ने चाचा के साले के साथ बनाया अवैध संबंध पति ने बताया, दोनों की शादी 2016 में हुई थी। दोनों की 6 साल की एक के बेटी भी है। शादी के 2 साल सब कुछ ठीक रहा। एक दिन पति जब अचानक दिन में ऑफिस से घर आया। उसने देखा कि घर में सभी परिवार वालों की मौजूदगी में उसकी पत्नी उसके ही अपने कमरे में चाचा के साले के साथ अवैध संबंध बना रही है। उसके बाद घर में काफी बवाल हुआ। उसकी पत्नी ने उससे माफी मांगी। अपने घर को बचाने के लिए उसने माफ कर दिया। फिर घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगा ताकि घर वालों से संबंध खराब ना हो। बेटी ने बताया कि मम्मी अंकल के साथ गई थी पति ने कहा कि घर चलाने में साथ देने के लिए मेरी पत्नी ने एक स्कूल में टीचर की नौकरी की। नौकरी लगने के बाद उसके व्यवहार में परिवर्तन आ गया। आए दिन वह कभी छत पर तो कभी बाथरूम में देर तक किसी से फोन पर बात करती रहती थी। एक दिन मेरी पत्नी हमारी बेटी को लेकर मंदिर गई थी। घर आने पर उसने मुझे बताया कि मम्मी एक अंकल के साथ गई थी। जब मैंने अपनी पत्नी से इस पर सवाल किया तो उसने हमारी बेटी को ही झूठा कह दिया। पत्नी के मोबाइल में देखा आशिक के साथ अश्लील चैट पति ने बताया, ‘मेरी पत्नी घर पर भी मेरी बेटी को काफी मारती थी। मुझे ऐसा लगता था कि पढ़ाई लिखाई के कारण मार रही है, मगर मेरी बेटी ने मेरी पत्नी को कई बार दूसरे लड़के के साथ देखा था। मेरी पत्नी नहीं चाहती थी कि मुझे यह बात पता चले। इस घटना के बाद मैंने अपनी पत्नी का मोबाइल चैट किया तो कई लड़कों के साथ मुझे अश्लील चैट दिखे। उस चैट में होटल चलने से लेकर सेक्स की भी बातें थी। यहां तक कि मेरी पत्नी ने किसी दूसरे मर्द को आई लव यू भी भेजा था। यहां तक कि उसने अपने आशिक के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया हुआ है’। पत्नी ने तीसरे आशिक के बारे में किया खुलासा आगे कहा, मेरी पत्नी के तीसरे आशिक के बारे में मुझे इस साल चैती छठ में पता चला। मैंने उसे सारी बात बताने के लिए धमकी दी, नहीं तो मैं पेट्रोल छिड़ककर अपनी जान देते था। तब उसने बताया कि इस तीसरे आशिक के साथ उसका पिछले 1 साल से अफेयर चल रहा है वह उसे गाड़ी से घूमता था महंगे-महंगे रेस्टोरेंट लेकर जाता था और खाना खिलाता था। यहां तक कि वह उसके साथ होटल भी गई थी और वहां पर पूरा रूम सजा रहता था। अपने पति से तलाक चाहती है पत्नी दूसरी ओर पत्नी ने यह बातें स्वीकार की है कि उसका दूसरे मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं। उसका कहना है कि मेरा पति मुझे खुश नहीं रखता है और जरूरतें पूरी नहीं करता है। मैं अपने पति से तलाक चाहती हूं। वह बेटी को भी अपने साथ रख सकता है। मुझे बस इस शादी के बंधन से आजादी चाहिए और मैं अपनी मर्जी से जिंदगी जीना चाहती हूं। मुझे किसी भी तरह की एलिमनी नहीं चाहिए। लड़की का अनैतिक कृत परिवार के टूटने की बनी वजह बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रो.अप्सरा ने कहा कि आयोग चाहता था कि परिवार जुड़ कर रहे, लेकिन लड़की का कृत्य अनैतिक है। लड़की का दो-तीन लड़कों के साथ है, अवैध शारीरिक संबंध है। लड़के को भी डर है कि इस कारण उसे कोई बीमारी ना हो जाए। लड़की का अपनी बेटी के प्रति भी कोई मोह माया नहीं दिखा।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews