आज 23 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी: जयपुर सहित कई जिलों में सुबह-सुबह बरसात, पारा गिरा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम – Jaipur News h3>
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार (13 जून) सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे पहले शुक्रवार देर रात आंधी भी चली। मौसम बदलने से दिन-रात के तापमान गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 13 जून को 23 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और चूरू के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। श्रीगंगानगर और चूरू में ओले भी गिरे। बारिश और ओले के कारण तापमान में 8 डिग्री तक गिरावट हुई। राजस्थान के मौसम की PHOTOS ये शहर सबसे ज्यादा गर्म रहे गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स जैसलमेर में पारा 44.2 डिग्री दर्ज: पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के एरिया में हल्की धूप रही और उमस का मौसम रहा। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी में 43.8, फतेहपुर में 43, चूरू में 42.3, बीकानेर में 42.4 और बाड़मेर में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले: श्रीगंगानगर में दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और कई स्थानों पर आंधी चलने के साथ ही बारिश और ओले गिरे। चूरू और हनुमानगढ़ के एरिया में कुछ स्थानों पर देर शाम बारिश हुई। चूरू के सरदारशहर में ओले भी गिरे। सवाई माधोपुर, बूंदी और बारां के एरिया में भी देर शाम मौसम में बदलाव हुआ। यहां बादल छाए और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। आगे कैसा रहेगा मौसम.. राजस्थान के बड़े शहरों में मौसम जयपुर: राजधानी में शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज होने के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। दिनभर उमस रही। वहीं, शुक्रवार देर रात मौसम में बदलाव हुआ। आंधी के साथ बूंदबांदी भी हुई। इससे रात के तापमान में मामूली गिरावट हुई। वहीं, शनिवार सुबह करीब 5 बजे जयपुर के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई। करीब 10 मिनट हुई बरसात के कारण मौसम सुहावना हो गया। जोधपुर: गर्मी और उमस लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को सूर्य नगरी का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अलवर: शुक्रवार को चली ठंडी हवा से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आंधी-बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और सुहावना होने की उम्मीद है। अजमेर: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर चली गर्म हवा और उसम के कारण लोग परेशान रहे। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में बारिश की चेतावनी जारी की है। कोटा: शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर रही तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान नजर आए। कोटा में बीते कुछ दिनों से तेज गर्मी का दौर जारी है। सीकर: शुक्रवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, शाम से मौसम बदलने लगा और रात को हुई बारिश से लोगों को तपन से राहत मिली। मौसम विभाग ने सीकर में अगले तीन से चार दिनों तक तेज आंधी चलने और झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर में शुक्रवार को दिनभर मौसम गर्म और उमस भरा रहा।। शाम को चली हवा के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews