मानव तस्करी गिरोह से 15 लड़कियां रेस्क्यू: झालावाड़ पुलिस ने मुंबई से 3 आरोपी किए गिरफ्तार – jhalawar News h3>
झालावाड़ पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अब तक 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है और इस अंतर्राज्यीय गिरोह के कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हाल ही में मुंबई से 3 और आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि 5 जून को पुलिस ने 10 लड़कियों को मुक्त कराकर इस गिरोह का पर्दाफाश किया था। इसके बाद विशेष टीमों ने कार्रवाई जारी रखते हुए 5 अन्य लड़कियों को भी रेस्क्यू किया। पूर्व में गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मुंबई से पकड़े गए तीनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। 15 में से 12 है नाबालिग
पुलिस जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई 15 लड़कियों में से 12 नाबालिग और 2 बालिग हैं, जबकि एक लड़की की आयु का सत्यापन किया जा रहा है। इनमें 2 बच्चियां 6 साल से भी कम उम्र की हैं। रेस्क्यू की गई लड़कियों में 9 झालावाड़, 5 टोंक और एक बूंदी जिले की निवासी हैं। गरीब परिवारों को बनाते थे निशाना
गिरोह के सदस्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को झांसा देकर नाबालिग बच्चियों की खरीद-फरोख्त करते थे। इसके बाद उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता था। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से मिले दस्तावेजों से मानव तस्करी के अमानवीय स्वरूप का खुलासा हुआ है। मामले की जांच में जुटी पुलिस
इन दस्तावेजों से पता चला है कि लड़कियों को कर्ज, दबाव और बंधन के ऐसे जाल में फंसाया जाता था, जिससे बाहर निकलना लगभग असंभव हो जाता था।
पुलिस अब इस अपराध से अर्जित संपत्तियों का चिन्हीकरण कर रही है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के बैंक खातों में भारी वित्तीय लेनदेन सामने आया है, जिसकी आगे जांच की जा रही है। झालावाड़ की 4 नाबालिग लड़कियां भी रेस्क्यू की
विशेष टीम के एएसआई मदनलाल और हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने बताया कि झालावाड़ की 4 नाबालिग लड़कियों, जिनमें एक मात्र 6 वर्ष की बच्ची भी शामिल है, को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। इसके अलावा एक अन्य लड़की को टोंक जिले से दस्तयाब किया।
पुलिस के अनुसार यह गिरोह महाराष्ट्र के अलावा झालावाड़, बूंदी, टोंक, ग्वालियर और मुंबई तक फैला हुआ था।
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – RajasthanNews