Advertising
<

शाहजहांपुर में छेड़छाड़ के बाद पति-भाई पर हमला: पुलिस ने 12 घंटे से ज्यादा समय के बाद दर्ज की FIR, सीमा विवाद में उलझाया – Shahjahanpur News

0
शाहजहांपुर में छेड़छाड़ के बाद पति-भाई पर हमला:  पुलिस ने 12 घंटे से ज्यादा समय के बाद दर्ज की FIR, सीमा विवाद में उलझाया – Shahjahanpur News

शाहजहांपुर में छेड़छाड़ के बाद पति-भाई पर हमला: पुलिस ने 12 घंटे से ज्यादा समय के बाद दर्ज की FIR, सीमा विवाद में उलझाया – Shahjahanpur News


शाहजहांपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला के पति और भाई पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में 12 घंटे से अधिक समय तक कार्रवाई नहीं की और पीड़ित परिवार को सीमा विवाद में उलझाए रखा। घटना मंगलवार रात की है, लेकिन बुधवार दोपहर तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। देहरादून की रहने वाली एक महिला बकरीद पर अपने घर शाहजहांपुर आई थी। उसके भाई की शादी 7 जून को थी। 6 जून को उसका पति शादी में शामिल होने आया था। मंगलवार रात को पति-पत्नी देहरादून वापस जाने के लिए स्टेशन पहुंचे, जहां महिला का भाई उन्हें छोड़ने आया था। ट्रेन छूट जाने के बाद तीनों स्टेशन से बाहर आ गए। इसी दौरान कुछ युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणी की। जब पति ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के भाई ने बचाने की कोशिश की, तो उस पर भी डंडे से हमला किया गया। हमले के बाद सभी आरोपी स्टेशन के बाहर एक गली में फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए जीआरपी थाने से लेकर महिला थाने के अंतर्गत आने वाली अशफाक नगर चौकी तक संपर्क किया। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से जीआरपी थाना, अशफाक नगर चौकी और महिला थाना कुछ ही कदम की दूरी पर हैं, फिर भी पुलिस रात भर सीमा विवाद में उलझाकर परिवार को टरकाती रही। हालांकि, अधिक दबाव डालने पर सदर पुलिस ने रात में ही मेडिकल जांच करवा दी थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे तक पुलिस परिवार को एक-दूसरे के थाना क्षेत्र का मामला बताकर टालती रही। इस दौरान कई घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच तक नहीं की। मीडिया में मामला आने और आला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद ही देर रात सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों में से एक महिला थाने के पास चाय की दुकान चलाने वाले का बेटा बताया जा रहा है,जबकि दूसरा एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नेत्री का बेटा है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मिथलेश और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News