Advertising
<

नालंदा के 9800 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त सोलर: 14 जून को मुख्यमंत्री ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की शुरुआत करेंगे, डीएम ने जारी किया निर्देश – Nalanda News

0
नालंदा के 9800 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त सोलर:  14 जून को मुख्यमंत्री ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की शुरुआत करेंगे, डीएम ने जारी किया निर्देश – Nalanda News

नालंदा के 9800 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त सोलर: 14 जून को मुख्यमंत्री ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ की शुरुआत करेंगे, डीएम ने जारी किया निर्देश – Nalanda News


नालंदा में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के सफल और तीव्र क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। आगामी 14 जून को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। योजना के अंतर्गत नालंदा के कुल 9800 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर मुफ्त 1.1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल इंस्टॉल करने का टारगेट तय किया गया है, जिसे आगामी 10 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। इस पूरे कार्य को निष्पादित करने की जिम्मेदारी कार्यकारी एजेंसी मेसर्स सेन एंड पंडित वोल्टेज कंट्रोल प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। डीएम ने जिला कल्याण पदाधिकारी को जारी किया विशेष निर्देश योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला पदाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को एक विशेष निर्देश जारी किया है। इसके तहत जिले के सभी दलित टोलों में रहने वाले कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं की सूची अविलंब उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि लक्षित वर्ग के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस कल्याणकारी योजना से जोड़ा जा सके। वहीं, इस परियोजना को स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन से जोड़ते हुए जिलाधिकारी ने श्रम अधीक्षक को भी निर्देशित किया है कि वे जिले में उपलब्ध कुशल श्रमिकों, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों की सूची तैयार कर मुहैया कराएं। इन युवाओं को योजना से संबद्ध कर जहां एक तरफ क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी तरफ सौर ऊर्जा पैनल लगाने के कार्य को भी तीव्र गति दी जा सकेगी। जीविका दीदियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण इस महत्वाकांक्षी अभियान में जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं को जागरूक करने और उनका सहमति पत्र प्राप्त करने में जीविका दीदियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जीविका का सहयोग सराहनीय रहा है। उन्होंने डीपीएम को निर्देशित किया कि आने वाले समय में भी जीविका दीदियों के माध्यम से इस कार्य में विशेष सहयोग जारी रखा जाए। इसके साथ ही, काम की रफ्तार बढ़ाने के लिए कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधि को सख्त हिदायत दी गई है कि वे पर्याप्त मात्रा में मैनपावर और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। एजेंसी को मुख्यमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले, यानी 14 जून से पूर्व कम से कम 50 घरों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य हर हाल में पूर्ण करने का टास्क दिया गया है। परियोजना की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के सभी संबंधित अधिकारियों को भी कड़े निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि वे कार्यकारी एजेंसी द्वारा लगाए गए श्रम और संसाधनों का प्रतिदिन गहन पर्यवेक्षण करें। जिला प्रशासन के सहयोग से इस पूरी परियोजना को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, कार्य की हर दिन की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट ससमय जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि इस पूरी व्यवस्था की कमान कड़ाई से संभाली जा सके।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News