Advertising
Home Top stories बीजेपी नेता के फर्म वाले ठेके पर ही शराब ओवररेट: नर्मदापुरम...
Advertising
<

बीजेपी नेता के फर्म वाले ठेके पर ही शराब ओवररेट: नर्मदापुरम में MRP से ज्यादा वसूली; 11 शराब दुकानों पर लगा 14 लाख का जुर्माना – narmadapuram (hoshangabad) News

3
बीजेपी नेता के फर्म वाले ठेके पर ही शराब ओवररेट:  नर्मदापुरम में MRP से ज्यादा वसूली; 11 शराब दुकानों पर लगा 14 लाख का जुर्माना – narmadapuram (hoshangabad) News

बीजेपी नेता के फर्म वाले ठेके पर ही शराब ओवररेट: नर्मदापुरम में MRP से ज्यादा वसूली; 11 शराब दुकानों पर लगा 14 लाख का जुर्माना – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम जिले में निर्धारित मूल्य (MRP) से अधिक दाम पर शराब बेचने वाले 11 ठेकेदारों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के आधार पर इन शराब दुकानों पर 14.25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इनमें सबसे ज्यादा 3.46 लाख रुपए का जुर्माना भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अटल राय के ग्रुप की बनखेड़ी स्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान पर लगा है। जिले में 1 अप्रैल से शराब के नए ठेके लागू हुए हैं। इसके बाद से ही ठेकेदारों द्वारा दुकानों से एमआरपी से 20 से 50 रुपए तक अधिक कीमत में शराब बेचने की लगातार शिकायतें आ रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर 1 अप्रैल से 6 मई तक आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जांच कराई गई। जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर वर्ष 2026-27 की घोषित आबकारी नीति के तहत 14,25,634 रुपए का जुर्माना लगाया गया। हालांकि, इस कार्रवाई के बावजूद दुकानों पर अब भी ओवररेटिंग जारी है और विभाग इस पर पूरी तरह लगाम नहीं लगा पा रहा है। जुर्माने की जद में आईं इन नेताओं और समूहों की दुकानें
कार्रवाई की जद में आई 11 दुकानों में भाजयुमो नेता अटल राय ग्रुप की तीन दुकानें (तरोनकला, बीजनवाड़ा और बनखेड़ी) शामिल हैं। इसके अलावा अर्चना शिवहरे ग्रुप की पवारखेड़ा और पांजरा कलां स्थित दुकानों पर पेनल्टी लगी है। रुद्रदेव सुरा ग्रुप की तवानगर और चांदोन (इटारसी), बाबूजी लिकर्स की बानापुरा और विवेक पटेल की नन्दरवाड़ा शराब दुकान पर भी जुर्माना किया गया है। जुर्माने की सूची में दूसरे नंबर पर अर्चना शिवहरे ग्रुप की पवारखेड़ा दुकान है, जिस पर 3.15 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। किस दुकान पर कितना लगा जुर्माना भाजयुमो नेता ने लाइव वीडियो बनाकर की थी शिकायत
ओवररेटिंग को लेकर पिछले महीने 4 मई को भाजयुमो नेता दुर्गेश मिश्रा ने पवारखेड़ा और जिंद बाबा स्थित वाइन शॉप पर महंगी शराब बिकने का आरोप लगाया था। उन्होंने पवारखेड़ा की दुकान पर जाकर खुद एक बीयर खरीदी और इसका लाइव वीडियो बनाया था। दुर्गेश के अनुसार, 150 रुपए एमआरपी वाली बीयर के एवज में उनसे 170 रुपए वसूले गए। जब उन्होंने वीडियो बनाया तो कर्मचारियों ने धमकी देते हुए कहा कि हमारा कुछ नहीं होगा। इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन (181) पर भी की गई थी, लेकिन दुर्गेश का कहना है कि एक सप्ताह तक जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने अपनी शिकायत वापस ले ली।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising