भिंड में 25 दिन से लापता युवक का कंकाल मिला: सिंध नदी किनारे रेत में दबा था शव, हत्या की आशंका; दोस्तों के साथ गया था – Bhind News

12
भिंड में 25 दिन से लापता युवक का कंकाल मिला:  सिंध नदी किनारे रेत में दबा था शव, हत्या की आशंका; दोस्तों के साथ गया था – Bhind News

भिंड में 25 दिन से लापता युवक का कंकाल मिला: सिंध नदी किनारे रेत में दबा था शव, हत्या की आशंका; दोस्तों के साथ गया था – Bhind News


भिंड जिले की गोरमी थाना पुलिस ने करीब 25 दिन से लापता युवक का कंकाल रौन थाना क्षेत्र के इंदुर्खी गांव स्थित सिंध नदी किनारे रेत खदान के पास से बरामद किया है। शव रेत में दबा हुआ मिला और लंबे समय तक पड़े रहने के कारण कंकाल अवस्था में पहुंच चुका था। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस युवक के कुछ दोस्तों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, सिकरौदा गांव निवासी 20 वर्षीय पिंटू पुत्र रामकुमार कर्ण 5 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 10 मई को गोरमी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की और उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल तथा लोकेशन की जांच की। जांच में सामने आया दोस्तों के साथ जाना पुलिस जांच में पता चला कि लापता होने के दिन पिंटू पहले भिंड आया था और बाद में अपने कुछ दोस्तों के साथ रौन क्षेत्र पहुंचा था। यहां पार्टी करने की बात भी सामने आई। पूछताछ के दौरान कुछ लोगों पर संदेह गहराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि युवक के शव को सिंध नदी किनारे रेत में दबाया गया है। इसके बाद गोरमी और रौन थाना पुलिस की टीम इंदुर्खी गांव पहुंची और बताए गए स्थान पर खुदाई कराई। खुदाई के दौरान रेत के ढेर के अंदर से सड़ा-गला शव बरामद हुआ। लंबे समय तक रेत में दबे रहने और जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने के कारण शव कंकाल अवस्था में मिला़। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। हत्या के एंगल से जांच रौन थाना प्रभारी राजवीर गुर्जर ने बताया कि गोरमी थाना पुलिस गुमशुदगी मामले की जांच के सिलसिले में यहां पहुंची थी। रेत में दबा शव बरामद किया गया है और आगे की कार्रवाई गोरमी पुलिस कर रही है। वहीं गोरमी थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी की जांच के दौरान एक कंकाल बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम कराया गया है। एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News