राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को चुनाव: खड़गे-दिग्विजय समेत 24 सांसदों का 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायरमेंट; MP-राजस्थान की 3-3 सीटें

52
राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को चुनाव:  खड़गे-दिग्विजय समेत 24 सांसदों का 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायरमेंट; MP-राजस्थान की 3-3 सीटें

राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को चुनाव: खड़गे-दिग्विजय समेत 24 सांसदों का 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायरमेंट; MP-राजस्थान की 3-3 सीटें

  • Hindi News
  • National
  • Rajya Sabha Elections: Nomination Deadline June 8; MP, Rajasthan 3 Seats Each

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है। इन सीटों से मौजूदा सदस्य 21 जून से 19 जुलाई के बीच रिटायर हो रहे हैं।

रिटायर हो रहे सदस्यों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह, पूर्व पीएम एच.डी. देवगौड़ा समेत 24 सांसद शामिल हैं।

आयोग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों पर चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।

झारखंड की 3 सीटों पर भी चुनाव होगा। वहीं, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए भी मतदान कराया जाएगा।

राज्यवार अलग-अलग 24 सीटों की सूची

आंध्र प्रदेश (4 सीटें)

  • अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला
  • परिमल नथवानी
  • पिल्ली सुभाषचंद्र बोस
  • साना सतीश बाबू

गुजरात (4 सीटें)

  • रामभाई हरजीभाई मोकारिया
  • अमीन नरहरी हीराभाई
  • गोहिल शक्तिसिंहजी हरिचंद्रसिंहजी
  • रमिला बेचरभाई बारा

कर्नाटक (4 सीटें)

  • नारायणा कोरगप्पा
  • इरन्ना कडाडी
  • एच.डी. देवगौड़ा
  • मल्लिकार्जुन खड़गे

मध्य प्रदेश (3 सीटें)

  • जॉर्ज कुरियन
  • दिग्विजय सिंह
  • सुमेर सिंह सोलंकी

राजस्थान (3 सीटें)

  • नीरज डांगी
  • राजेंद्र गहलोत
  • रवनीत सिंह

झारखंड (2 सीटें)

  • दीपक प्रकाश
  • शिबू सोरेन (सीट रिक्त)

मणिपुर (1 सीट)

  • महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा

मेघालय (1 सीट)

  • वानवेइरॉय खारलुखी

अरुणाचल प्रदेश (1 सीट)

  • नाबाम रेबिया

मिजोरम (1 सीट)

  • के. वनलालवेना

ऐसे होता है राज्यसभा चुनाव

राज्यसभा सांसदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया दूसरे चुनावों से काफी अलग है। राज्यसभा के सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं यानी जनता नहीं बल्कि विधायक इन्हें चुनते हैं। चुनाव हर दो साल में होते हैं, क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है और इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में रिटायर होते हैं।

राज्यसभा सीटों की कुल संख्या 245 हैं। इनमें से 233 सीटों पर अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव होते हैं और 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं।

राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए कितने वोटों की जरूरत होती है, ये पहले से ही तय होता है। वोटों की संख्या का कैलकुलेशन कुल विधायकों की संख्या और राज्यसभा सीटों की संख्या के आधार पर होता है। इसमें एक विधायक की वोट की वैल्यू 100 होती है।

…………………

यह खबर भी पढ़ें…

राज्यसभा चुनाव 2026- NDA ने 11 में 9 सीटें जीतीं: कांग्रेस-BJD को 1-1 सीट; हरियाणा में 5 घंटे देरी से काउंटिंग, बिहार में महागठबंधन ने 3 सीटें गंवाई

हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव हुए थे। इनमें 9 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स या NDA समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और बीजू जनता दल (BJD) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की थी। राज्यवार सीटों की बात करें तो बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA प्रत्याशी विजयी रहे थे। ओडिशा की 4 सीटों में से 3 NDA और 1 बीजद उम्मीदवार ने जीती। हरियाणा की दो सीटों में से एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News