Advertising
<

राजस्थान-महाराष्ट्र में गर्मी बरकरार, पारा अब भी 44°C पार: यूपी-बिहार और कर्नाटक में आंधी-बारिश की घटनाओं से 29 की मौत

0
राजस्थान-महाराष्ट्र में गर्मी बरकरार, पारा अब भी 44°C पार:  यूपी-बिहार और कर्नाटक में आंधी-बारिश की घटनाओं से 29 की मौत

राजस्थान-महाराष्ट्र में गर्मी बरकरार, पारा अब भी 44°C पार: यूपी-बिहार और कर्नाटक में आंधी-बारिश की घटनाओं से 29 की मौत

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Heatwave Update; Rajasthan MP Loo Rain Alert Photos | Odisha CG Delhi Temperature

नई दिल्ली/जयपुर/भोपाल1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से को गुरुवार को कुछ राहत मिली। आंधी-बारिश और ओले गिरने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई।

लेकिन गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा 44.6°C तापमान विदर्भ के चंद्रपुर में दर्ज किया गया। इसके अलावा राजस्थान का बाड़मेर, जैसलमेर, अमरावती और आंध्र प्रदेश के रेन्टाचिंताला में तापमान 44°C रहा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो हफ्ते गर्मी का असर कुछ कम रहेगा। 6 मई तक विदर्भ और 2-3 मई को पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में ही लू चलने की आशंका है।

Advertising

शुक्रवार को ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमालय से लगे बंगाल और दक्षिण कर्नाटक में शुक्रवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में 50 से 60kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन इलाकों में बिजली और ओले गिर सकते हैं।

बेंगलुरु में गुरुवार की तेज बारिश के दौरान हुई घटनाओं में मरने वालों की संख्या 10 हो गई। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बनी तहसील में एक घर पर बिजली गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी आंधी-बारिश से 13 लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुईं। बिहार में भी 5 लोगों की मौत हुई है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

2 मई:

  • पाकिस्तान से सटे राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी बारिश का भी अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है।
  • सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

3 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी।
  • बंगाल, असम, मेघालय और सिकिम्म में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है। वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए पानी पीकर राहत पाने की कोशिश करता व्यक्ति।

उत्तर प्रदेश के आगरा में आंधी-बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। ताजमहल देखने टूरिस्ट बड़ी संख्या में पहुंचे।

नई दिल्ली में भी दोपहर बाद काले बादल घिर आए। तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई।

असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर काले बादलों का एक नजारा, यहां पिछले एक हफ्ते से बारिश का दौर जारी है।

तमिलनाडु में नीलगिरी के ऊटी में भारी बारिश हुई। बारिश के बीच सड़क से गुजरते यात्री। यहां शुक्रवार को मौसम उमस भरा रहेगा।

हीटवेव को लेकर राज्यों की तैयारी….

  • महाराष्ट्र: मुंबई में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से जूझ रहे 97 पक्षियों और जानवरों का रेस्क्यू किया गया। वन विभाग इनके ठीक होने पर वापस जंगल में छोड़ देगा।
  • राजस्थान: जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में लू के मरीजों के इलाज के लिए अलग ICU बनाया गया है। यहां गुरुवार को तापमान 40°C के आसपास रिकॉर्ड किया गया।

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News