जयपुर में बदहाल सड़कों से जनता परेशान: पानी का संकट और गंदगी से बिगड़े हालत, समाधान के इंतजार में शहर; निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’ – Jaipur News h3>
जयपुर54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। चांदपोल के लाला चित्तरमल चौक पर क्षतिग्रस्त सड़कें पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।
वहीं झोटवाड़ा के शिवाजी नगर में पिछले 15 दिनों से बोरिंग खराब होने के कारण क्षेत्रवासी पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। इसी कड़ी में शास्त्री नगर के न्यू झालूपुरा इलाके में लगे कचरे के ढेरों ने बीमारियों के फैलने का खतरा पैदा कर दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में नगर निगम की निष्क्रियता को लेकर गहरा रोष व्याप्त है।
आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।
Advertising
चांदपोल में जर्जर सड़क, चलना भी मुश्किल
चांदपोल के लाला चित्तरमल चौक इलाके में सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। स्थानीय निवासी सुभाष शर्मा ने दैनिक NEWS4SOCIALके समाधान सेगमेंट पर पोस्ट कर बताया कि गली की सड़क इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को भी रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
झोटवाड़ा में 15 दिनों से पानी का संकट
झोटवाड़ा के शिवाजी नगर में पिछले 15 दिनों से बोरिंग खराब पड़ी है। क्षेत्र के इमरान खान ने बताया कि पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। कई बार ठेकेदारों को फोन करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे लोगों में रोष है।
विजय नगर में अंधेरे से बढ़ी असुरक्षा
दंतली क्षेत्र के विजय नगर में तीन दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। स्थानीय निवासी अतर सिंह मेवला के अनुसार, रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे खासकर महिलाओं और बच्चों को असुरक्षित महसूस होता है।
शास्त्री नगर में कचरे के ढेर से बीमारी का खतरा
शास्त्री नगर के न्यू झालूपुरा इलाके में सड़कों पर फैली गंदगी और कचरे के ढेर लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मोहसीन खान ने बताया कि कई बार नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद सफाई नहीं हुई है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
सीवर की समस्या का हुआ समाधान गणेश नगर एक्सटेंशन से सीताराम ने सीवर की समस्या के बारे में समाधान सेगमेंट पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने सड़क पर सीवर का पानी बहने की समस्या बताई थी। जिसके बाद संबंधित विभाग ने तुरंत कार्रवाई कर सीवर ठीक करवा दिया है और समाधान कर दिया है।
जयपुर के लक्ष्णी नारायण पुरी इलाके से राजेंद्र खींची ने लिखा कि, 2 दिनों से पूरी गली की रोड लाइट्स बंद है। जिससे हर तरफ अंधेरा रहता है। लोगों ने इसे सही करवाने की मांग की थी। समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम की XEN ने एक्शन लेते हुए लाइट ठीक करवा कर समाधान कर दिया है। जिससे लोगों को अंधेरे की अब कोई समस्या नहीं है।
निधि जैन बनीं ‘पब्लिक की स्टार’
लक्ष्मी नारायण पुरी में त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने पर नगर निगम की XEN निधि जैन को ‘आज की पब्लिक की स्टार’ चुना गया है। उनकी पहल से क्षेत्रवासियों को अंधेरे से राहत मिली और प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत हुआ।
शहर में जहां एक ओर कई समस्याएं अब भी समाधान का इंतजार कर रही हैं, वहीं कुछ मामलों में त्वरित कार्रवाई यह उम्मीद जगाती है कि यदि जिम्मेदार विभाग सक्रिय हों, तो जनता की परेशानियां जल्दी दूर हो सकती हैं।
पब्लिक की आवाज बन रहा “NEWS4SOCIALसमाधान”
‘NEWS4SOCIALसमाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।
अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं
दैनिक NEWS4SOCIALके इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।
NEWS4SOCIALएप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए…
1.जयपुर की कई कॉलोनियों में सड़कों पर सीवर का पानी:कई जगह अतिक्रमण, गंदगी से जनता परेशान, XEN निधि जैन बनीं ‘पब्लिक के स्टार’
2.जयपुर की कई कॉलोनियों की जनता परेशान:गंदा पानी, गलियों में अंधेरा, टूटी सड़कें; जानिए JEN राहुल अग्रवाल कैसे बने ‘पब्लिक के स्टार’
3.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जनता परेशान:कचरे से भरे नाले, बंद लाइट और जाम नालियां, AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’
4.NEWS4SOCIALसमाधान का असर:अंधेरा, गंदगी और हादसों के खतरे के बीच कई इलाकों को मिली राहत; AEN बालूराम गुर्जर बने ‘पब्लिक के स्टार’
5.NEWS4SOCIALसमाधान का असर,समस्याएं आने पर जिम्मेदार ले रहे एक्शन:कई इलाकों में हरकत में आया प्रशासन, JEN संदीप मीणा बने पब्लिक के स्टार
6.जयपुर में 3 साल से अंधेरे में नारायण वाटिका:आगरा रोड पर उफनती सीवर लाइन; शिकायतों के बाद जागा प्रशासन
7.जयपुर में लापरवाह सिस्टम दे रहा हादसों को न्योता:कहीं खुला सीवर, तो कहीं झूलते बिजली तार, एक्शन में आईं XEN निधि जैन
8.NEWS4SOCIALसमाधान पर शिकायत के बाद जनता को मिली राहत:स्ट्रीट लाइट और पार्क की समस्याओं का हुआ समाधान, JEN संगीता बनीं ‘पब्लिक की स्टार’
9.जयपुर में NEWS4SOCIALसमाधान का बड़ा असर:जनता को मूलभूत समस्याओं से मिली राहत, मनोज मुदगल बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’
10.जयपुर में मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता परेशान:अंधेरा, गंदगी और जाम सीवर के बीच कई इलाकों में हुआ समाधान, संदीप मीणा बने आज के पब्लिक के स्टार
राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News