HomeTop storiesप्रधानमंत्री बदलने में माहिर, उनके आगे गिरगिट भी फेल: वाराणसी में...
Advertising
<
प्रधानमंत्री बदलने में माहिर, उनके आगे गिरगिट भी फेल: वाराणसी में कांग्रेस नेत्री नेट्टा डिसूजा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं – उनकी तरह झूठ नहीं बोल सकती – Varanasi News
प्रधानमंत्री बदलने में माहिर, उनके आगे गिरगिट भी फेल: वाराणसी में कांग्रेस नेत्री नेट्टा डिसूजा ने दिया बड़ा बयान, बोलीं – उनकी तरह झूठ नहीं बोल सकती – Varanasi News h3>
नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के पास न होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस और विपक्ष पर इसका ठीकरा फोड़ा है। ऐसे में कांग्रेस लगातार इसपर सफाई देती नजर आ रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव/पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस नेट्टा डिसूजा ने वाराणसी में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लिया और कहा- मै उनकी तरह झूठ नहीं बोल सकती। जो कहूंगी सच कहूंगी। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा – वो अपने आप को ऐसे बदलते हैं। जैसे गिरगिट भी रंग नहीं बदल पाता। उसे भी टाइम लगता है। लेकिन जिस तरह से वो महिला आरक्षण बिल के साथ बार-बार स्टैंड बदल रहे हैं। उससे यह साबित हो गया। इस दौरान तमिलनाडू दौरे पर प्रधानमंत्री के सांवले फेस पर भी कटाक्ष किया और कहा कौन सी फेयर एन्ड लवली है जो हमें नहीं पता। कृपया हम महिलाओं को भी बताएं। देश की जनता को झूठ सुनने की हो गई है आदत नेट्टा डिसूजा ने कहा – देश की जनता को झूठ सुनने की आदत हो गई है। लेकिन मै प्रधानमंत्री की तरह झूठ नहीं बोल सकती। जो कहूंगी सच कहूंगी और देश की जनता के सामने भी सच ही कहूंगी।प्रधानमंत्री झूठ को इतनी बार दोहराते है कि देश की जनता को झूठ सुनने की आदत हो गई है। वो झूठ को बार-बार दोहराकर सच का मुखौटा पहनने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस ने महिला रिजर्वेशन की मंशा रखी नेट्टा डिसूजा ने आगे कहा – सच्चाई यह है कि देश के अंदर महिला रिजर्वेशन की अगर किसी ने सही मंशा रखी तो वह कांग्रेस पार्टी ने रखी। देश के महिलाओं को लोकल बॉडीज में यानी कि पंचायती राज में और म्युनिसिपल कॉरपोरेशंस में 33% रिजर्वेशन जो पास हुआ बिल, 73rd और 74th अमेंडमेंट बिल के साथ, वह किसकी देन थी? वह कांग्रेस पार्टी की सोच का और विचारधारा की देन थी।
कई प्रदेशों में इस रिजर्वेशन को 33% से बढ़ाकर बराबरी 50% लागू किया गया क्योंकि देश में 50% महिलाएं हैं। तो 50% की भागीदारी कई प्रदेशों में इस रिजर्वेशन लोकल बॉडीज में महिलाओं को मिला है। उत्तर प्रदेश में महिला रिजर्वेशन पर उठाया सवाल इस दौरान नेट्टा डिसूजा ने आरक्षण पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा और कहा – उत्तर प्रदेश में जहाँ पर मैं बैठी हूं, बनारस में, उत्तर प्रदेश में क्यों यह रिजर्वेशन 33% से 50% नहीं हुआ है? यह भाजपा की मानसिकता दर्शाता है जब दूसरे प्रदेशों में यह हो सकता है।
बात रही लोकसभा में जो बिल पारित करने की, सच्चाई यह है कि महिला रिजर्वेशन बिल जो है वह एक कानून है। भाजपा देश की महिलाओं को, देश की जनता को गुमराह न करे कि यह बिल पारित नहीं हुआ है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद सितंबर 2023 में यह बिल पारित हो चुका है और यह कानून है। 30 महीने तक क्या कर रही थी सरकार नेट्टा डिसूजा ने कहा – महिला आरक्षण का कानून जो पारित हो गया है। उसे बस लागू करना है। लेकिन इनकी भाजपा सरकार की इस कानून को लागू करने की मंशा ही नहीं है। इसलिए तीन दूसरे कानून – डीलिमिटेशन, यूनियन टेरिटरीज एक्ट अमेंडमेंट एक्ट और साथ ही साथ सेंसस की बात की गई। क्या सितंबर 2023 से लेकर 16 अप्रैल 2026 तक 30 महीने में यह सरकार क्या कर रही थी? और सोचने की बात है कि अचानक से तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल के चुनाव के दौरान उनको यह बात याद आई कि उनको अचानक एक सत्र बुलाना चाहिए और बिल पास करना चाहिए। जो बिल पास हुआ है, वह महिला आरक्षण के बिल की पास करने की बात नहीं कर रहे हैं। वह महिला आरक्षण के आड़ में वह डीलिमिटेशन जहां पर वह 543 सीट से 850 सीट वह अपनी सीट सुनिश्चित करना चाहते हैं। और वह बात कर रहे हैं सेंसस की। हम ओबीसी रिजर्वेशन, एससी रिजर्वेशन, एसटी रिजर्वेशन की मांग कर रहे हैं हमारी महिला बहनों के लिए, जो वह दे नहीं सकते। तमिलनाडु पहुंचकर अचानक सांवले हुए नेट्टा डिसूजा ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए एक वीडियो दिखाया जो तमिलनाडु में एक सभा सम्बोधन के दौरान का था। नेट्टा ने कहा – प्रधानमंत्री ने 18 अप्रैल की रात में देश को सम्बोधित किया तो उनका चेहरा चमक रहा था और फेयर था। अगले ही दिन उन्होंने तमिलनाडु में एक सभा को सम्बोधित किया। जिसमें उनके होट तक काले दिखाई दे रहे हैं। उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर वीडियो हैं। लेकिन अगले ही दिन इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ आप फिर फेयर होकर बैठे दिखाई दिए। तो आखिर ऐसा क्या है जो तीन दिन में आप को गोर से काला और काले से गोरा कर रहा है। हम महिलाओं को यही बता दें की ये कौन से फेयर एंड लवली है। मोदी जी बताएं की कैसे इतनी जल्दी वो रंग बदल लेते हैं नेट्टा डिसूजा ने कहा – प्रधानमंत्री हमें बतायें; मुझे सांवलापन अच्छा लगता है। तो कैसे वो कलर आता है वो अगर बता दें; क्योंकि फेयर एंड लवली तो मार्केट में है पर बाकी ऐसी कोई चीज़ मार्केट में नहीं है जिससे हम इतने जल्दी अपना रंग बदल दें। प्रधानमंत्री ने जो भी यूज किया उससे फेयर एंड लवली भी आउट हो गया क्योंकि दूसरे दिन वो आते हैं तो वापस वही गोरापन और वही उनके चेहरे पे एक चिकनापन दिख रहा है वो है क्या? तो फेयर एंड लवली से अच्छा कौन सा कंपनी है वो देश के महिलाओं को भी बताए ताकि जिन महिलाओं को गोरा दिखना है वो वो यूज़ करें और जिसको सांवला दिखना है जो वो तमिलनाडु में जो यूज किया वो हमें बता दें। गिरगिट से भी तेज हैं प्रधानमंत्री नेट्टा डिसूजा ने कटाक्ष करते हुए कहा – सच्ची यह है कि प्रधानमंत्री जी जो हैं अपने आप को इतनी तेज बदलते हैं कि गिरगिट भी फेल हैं। क्योंकि गिरगिट को भी टाइम लगता है। लेकिन उनकी तेजी ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews