व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहने लूटे: हाथ-पैर टेप से बांधे, मुंह पर भी चिपकाई; बदमाशों के जाने के बाद घिसटते हुए बाहर आई – Jaisalmer News

42
व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहने लूटे:  हाथ-पैर टेप से बांधे, मुंह पर भी चिपकाई; बदमाशों के जाने के बाद घिसटते हुए बाहर आई – Jaisalmer News

व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर सोने-चांदी के गहने लूटे: हाथ-पैर टेप से बांधे, मुंह पर भी चिपकाई; बदमाशों के जाने के बाद घिसटते हुए बाहर आई – Jaisalmer News


जैसलमेर में व्यापारी की पत्नी को घर में बंधक बनाकर बदमाश सोने-चांदी की ज्वेलरी और कैश लूट कर फरार हो गए। घर में 3 बदमाश घुसे थे। उन्होंने महिला के हाथ-पैर टेप से बांध दिए। मुंह पर भी टेप चिपका दी। महिला का चश्मा उतार कर फेंक दिया ताकि वह किसी को पहचान न सके। एक घंटे तक दो बदमाश अलमारियां खंगालते रहे। वहीं एक बदमाश महिला की गर्दन पर चाकू लगाए बैठा रहा। इनके 2 साथी बाहर से इनको निर्देश दे रहे थे। मामला कोतवाली थाना इलाके के सिंघवी पाड़ा का रविवार दोपहर 3 बजे का है। बदमाशों के जाने के बाद महिला जैसे-तैसे घिसटते हुए बाहर आई और पड़ोसियों से मदद मांगी। पड़ोसियों ने उनके हाथ-पैर खोले और महिला के पति, बेटे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को जोधपुर जाने वाली दो अलग-अलग प्राइवेट बसों से जाते समय पकड़ लिया। देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… नौकरानी समेत 5 को पकड़ा SHO सुरजाराम जाखड़ ने बताया- सिंघवी पाड़ा में फैंसी स्टोर के मालिक नवल भाटिया (55) के घर उनकी पत्नी दमयंती भाटिया (50) से लूट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। 3 संदिग्ध व्यक्तियों का CCTV फुटेज भी मिला। एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया- पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई गई। 3 घंटे के अंदर लाठी थाना पुलिस ने 2 लोगों को जैसलमेर से जोधपुर जाने वाली प्राइवेट बस से पकड़ा। एक और टीम ने महिला सहित 3 आरोपियों को देचूं में नाकाबंदी के दौरान दूसरी बस से पकड़ा। इनमें व्यापारी के घर काम करने वाली नौकरानी, उसका पति और 3 लोग उनके परिचित हैं। लूट का माल बरामद कर लिया है। नौकरानी पांच साल से उनके घर काम कर रही थी। पीड़ित ने बताई 1 घंटे की पूरी कहानी गर्दन पर चाकू रखकर बैठा रहा 1 बदमाश पीड़ित दमयंती भाटिया ने बताया- मैं घर में अकेली थी। मुख्य दरवाजे की कुंडी नहीं लगी हुई थी। ऐसे में अचानक 3 लोग घर में घुस गए। मुझे पकड़ कर हाथ, पैर और मुंह को टेप से बांध दिया। 2 लोग घर को खंगालने लगे और एक मेरे गर्दन पर चाकू रखकर बैठा रहा। तीनों आपस में बात कर रहे थे कि वे मेरे पति को जानते हैं। उन्हें ये मालूम भी था कि कुछ देर में पति और बेटा खाना खाने आने वाले हैं। घर में घुसते ही चश्मा निकाल कर फेंक दिया दमयंती ने बताया कि पहले उन्होंने पहली मंजिल के कमरों को खंगाला। उन्हें वहां कुछ नहीं मिला तो ग्राउंड फ्लोर के कमरे में घुसे। वहां अलमारी में रखे गहने और कैश निकाल लिए। बदमाशों ने चेहरे पर कोई मास्क नहीं लगा रखा था। उन्होंने घर में घुसते ही सबसे पहले मेरा चश्मा निकाल कर फेंक दिया था। मुझे सब धुंधला दिख रहा था। मैं बस बार-बार भगवान से यही दुआ करती रही कि भगवान किसी को भेज दे। पति और बेटा दुकान पर थे वारदात के समय नवल भाटिया और उनका बेटा दुकान पर थे। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जिसके कारण घर पर दमयंती अकेली ही रहती हैं। लुटेरों ने रेकी करने के बाद इस समय को चुना। … चोरी-लूट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बैग में भरकर 45 लाख के गहने ले गए चोर,VIDEO:ज्वेलरी शॉप का चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसे; डेढ़ घंटे में साफ कर दी पूरी दुकान जयपुर में रविवार तड़के ज्वेलरी की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान का चैनल गेट तोड़कर अंदर घुसे। 18 किलो चांदी और 7 ग्राम सोने के गहने बैग में भरकर ले गए। इनकी कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News