Advertising
<

मोहाली में PBKS vs GT का IPL मुकाबला: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पहला विकेट मिला; गवर्नर-CM मान भी मैच देखने पहुंचे – Mohali News

2
मोहाली में PBKS vs GT का IPL मुकाबला:  पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पहला विकेट मिला; गवर्नर-CM मान भी मैच देखने पहुंचे – Mohali News

मोहाली में PBKS vs GT का IPL मुकाबला: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, पहला विकेट मिला; गवर्नर-CM मान भी मैच देखने पहुंचे – Mohali News

पंजाब को सपोर्ट करने बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ रही।

मोहाली के मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL मैच चल रहा है। पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हैं। पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

.

मैच देखने आए फैंस की स्टेडियम के बाहर लंबी लाइन लगी है। दोपहर साढ़े 3 बजे स्टेडियम के गेट खुलने के बाद से लगातार फैंस का आना जारी है। मैच देखने विदेशी क्रिकेट फैंस भी पहुंचे। पंजाब गवर्नर गुलाबचंद कटारिया और CM भगवंत मान भी मैच देखने आए हैं।

पंजाब के अलावा दिल्ली से भी क्रिकेटप्रेमी आए हैं। लोग विशेष रूप से श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और शुभमन गिल को देखना चाहते हैं। वहीं, ज्यादातर सपोर्टर पंजाब टीम के हैं।

दोनों टीमों का इस सीजन का यह पहला मैच है। इसके लिए कल (30 मार्च को) दोनों टीमों ने शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्रैक्टिस की। पंजाब किंग्स का यह घरेलू मैदान है।

Advertising

इस मैदान में दोनों टीमें एक बार भिड़ीं हैं, जिसमें गुजरात ने पंजाब को 3 विकेट से हराया था। पंजाब और गुजरात के बीच हुए पिछले 6 मैचों में दोनों की टक्कर बराबर की रही है। इनमें से तीन मैच पंजाब ने और तीन मैच गुजरात ने जीते हैं।

मैच देखने आए फैंस के PHOTOS…

जीरकपुर से व्हीलचेयर पर आई गुजरात की फैन पूनम। कहा कि पंजाब भी जीत सकती है लेकिन मैं गिल को खेलते हुए देखने आई हूं।

सरपंच साब लिखा पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचा पंजाब का नन्हा सपोर्टर।

पंजाब के एक फैन ने अपने गाल पर PBKS लिखवाया।

पंजाब टीम को सपोर्ट करने पहुंचा एक परिवार। उन्होंने श्रेयस अय्यर के लिए अच्छा खेलने की कामना की।

पंजाब को सपोर्ट करने दिल्ली से भी फैंस आए। वहीं, एक डॉक्टर अपने बेटे को मैच दिखाने पहुंचीं। स्टेडियम के बाहर रोड पर भारी भीड़ आती दिखी।

मुल्लांपुर स्थित स्टेडियम में IPL मैच देखने के लिए लाइन में लगे दर्शक। उनमें खासा उत्साह देखा जा रहा है।

मुल्लांपुर स्टेडियम में विदेशी फैंस मैच देखने पहुंचे।

मैच देखने आए विदेशी मेहमानों ने लाइन में लगकर स्टेडियम में एंट्री ली।

पंजाब टीम को सपोर्ट करने पहुंचा एक परिवार।

अमृतसर से मैच देखने मोहाली पहुंचे भाई-बहन अलग टीमों के सपोर्टर्स निकले। भाई ने पंजाब को सपोर्ट किया। जबकि, बहन बोली- मैं तो दूसरी टीम के खिलाड़ी को सपोर्ट कर रही हूं।

कुछ फैंस स्टेडियम पहुंचने से पहले शराब ठेकों पर पहुंचे। पंजाब में आज शराब की सेल लगी है।

मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…