Advertising
<

पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट: तापमान सामान्य के आसपास, दो जिलों में बारिश दर्ज; फरीदकोट में 33°C रहा तापमान – Punjab News

2
पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट:  तापमान सामान्य के आसपास, दो जिलों में बारिश दर्ज; फरीदकोट में 33°C रहा तापमान – Punjab News

पंजाब में आंधी-बारिश का अलर्ट: तापमान सामान्य के आसपास, दो जिलों में बारिश दर्ज; फरीदकोट में 33°C रहा तापमान – Punjab News

पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावना।

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 मार्च) को भी तूफान, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया है। पहले से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से स्थिति बनी है। गत 24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की ग

.

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना

आज राज्य के दस जिलों में आंधी और 22 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला और जालंधर में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा राज्य में बारिश को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली में छिटपुट स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

Advertising

पठानकोट और फिरोजपुर में बारिश दर्ज

कल सुबह आठ बजे से शाम तक पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और कई स्टेशनों पर जीरो मिमी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई, जिसमें थिन डैम पठानकोट में सबसे अधिक 5.5 मिमी और फिरोजपुर में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि बड़े शहरों में बारिश दर्ज नहीं की गई।

पंजाब और चंडीगढ़ में इस तरह रहा विभिन्न जिलों का तापमान

इस तरह की बनी है मौसम की स्थिति

नॉर्थ इंडिया के मौसम को प्रभावित करने वाली पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति इस समय बनी हुई है। यह सिस्टम उत्तर ईरान और उससे सटे कैस्पियन सागर के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में 3.1 से 9.4 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके साथ जुड़ा एक ट्रफ भी बना हुआ है।

इसके प्रभाव से बना एक अन्य ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, जो पहले उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर था, अब पंजाब और आसपास के हरियाणा क्षेत्र में शिफ्ट हो गया है और यह समुद्र तल से करीब 1.5 किमी तक फैला हुआ है। ऐसे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।

अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 31 मार्च, 1 अप्रैल और 3 अप्रैल को छिटपुट स्थानों पर बारिश के आसार रहेंगे। इसके बाद भी राज्य में कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद फिर तापमान में गिरावट आने के संकेत हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News