Advertising
<

अजमेर में स्टैच्यू ऑफ ट्रूथ के लोकार्पण पर लगाई रोक: एडीए ने नोटिस देकर किया पाबंद, कहा-बिना अनुमति किया निर्माण हटाएं – Ajmer News

0
अजमेर में स्टैच्यू ऑफ ट्रूथ के लोकार्पण पर लगाई रोक:  एडीए ने नोटिस देकर किया पाबंद, कहा-बिना अनुमति किया निर्माण हटाएं – Ajmer News

अजमेर में स्टैच्यू ऑफ ट्रूथ के लोकार्पण पर लगाई रोक: एडीए ने नोटिस देकर किया पाबंद, कहा-बिना अनुमति किया निर्माण हटाएं – Ajmer News

अजमेर विकास प्राधिकरण (एडीए) ने स्टैच्यू ऑफ ट्रूथ के लोकार्पण व अन्य किसी भी कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। प्राधिकरण आयुक्त ने इसके लिए महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास को पाबंद किया है।

.

साथ ही 22 मार्च को प्रस्तावित लोकार्पण व किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम नहीं करने तथा पूर्व में दिए गए नोटिस की पालना में बिना अनुमति के किए गए निर्माण को हटाने के निर्देश दिए है।

अजमेर के जयपुर रोड पर बनाया गया स्टैच्यू ऑफ ट्रूथ ।

आयुक्त की ओर से जारी नोटिस में बताया- महर्षि दयानन्द निर्वाण स्मारक न्यास की ओर से महर्षि दयानन्द सरस्वती की प्रतिमा एवं उद्यान विकसित करने के लिए जयपुर बायपास के समीप जमीन आवंटित की गई। आवंटित कॉर्नर भूमि पर बिना सक्षम स्वीकृति के सडक भाग पर अतिक्रमण करने की शिकायत प्राप्त हुई और नोटिस जारी किया।

नोटिस में अजमेर विकास प्राधिकरण, अजमेर के अधिनियम 2013 के तहत उल्लेखित धारा 67 (3) के अन्तर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए दर्ज प्रकरण में 9 मई 2025 को पारित निर्णय के अनुसार निर्माण कार्य को रोक दें एवं मार्गाधिकार में आने वाले निर्माण को अपने स्तर से तुरन्त प्रभाव से हटवाया जाना सुनिश्चित करें एवं प्रभावित रोड ROW को खाली कर देंवें।

Advertising

जानकारी में आया है कि महर्षि दयानन्द सरस्वती स्मारक का लोकार्पण 22 मार्च 2026 को किया जाना प्रस्तावित हैं। अत: पाबन्द किया जाता हैं कि महर्षि दयानन्द सरस्वती स्मारक का लोकार्पण एवं किसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं करें और प्राधिकरण की ओर से जारी आदेशों की तुरन्त प्रभाव से पालना सुनिश्चित करें। अन्यथा आदेशों की अवमानना मानते हुए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से पहले ही स्टैच्यू ऑफ ट्रूथ को बिना अनुमति मानते हुए हटाने के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक इस आदेश की पालना नहीं हुई।

………….

पढें ये खबर भी…

अजमेर के स्टैच्यू ऑफ ट्रूथ में बिना अनुमति स्थायी निर्माण:सार्वजनिक पार्क-ग्रीन एरिया में केवल प्रतिमा की थी अनुमति; शिकायत की

अजमेर के जयपुर रोड स्थित स्टैच्यू ऑफ ट्रूथ के सार्वजनिक पार्क-ग्रीन एरिया में कथित रूप से स्थायी निर्माण करने और पार्क के मूल स्वरूप को नष्ट करने का आरोप है। इस संबंध में अजमेर के द्रुपद मलिक की ओर से जिला प्रशासन, अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई है। (पूरी खबर पढें)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News