Advertising
<

जबलपुर में फायरिंग के बाद फरार कुख्यात बदमाश करन अरेस्ट: तीन साथी भी पकड़े गए; लापरवाही पर चौकी प्रभारी पर 25 हजार की कॉस्ट – Jabalpur News

3
जबलपुर में फायरिंग के बाद फरार कुख्यात बदमाश करन अरेस्ट:  तीन साथी भी पकड़े गए; लापरवाही पर चौकी प्रभारी पर 25 हजार की कॉस्ट – Jabalpur News

जबलपुर में फायरिंग के बाद फरार कुख्यात बदमाश करन अरेस्ट: तीन साथी भी पकड़े गए; लापरवाही पर चौकी प्रभारी पर 25 हजार की कॉस्ट – Jabalpur News


जबलपुर शहर के कुख्यात बदमाश करन दाहिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर 18 फरवरी 2026 की रात मांडवा बस्ती में रहने वाले अब्राहम शाह पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें गोरखपुर पुलिस ने 11 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रामपुर चौकी प्रभारी ने मामले में लापरवाही बरती थी। इस पर एसपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए की कॉस्ट लगाई है। गोरखपुर पुलिस ने करन दाहिया और उसके साथियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। करन दाहिया गोरखपुर क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है, जो रामपुर, छापर और मांडवा बस्ती इलाके में अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों में दहशत फैलाता था। 18 फरवरी को पड़ोस में रहने वाले इब्राहिम शाह से उसका विवाद हो गया। कुछ ही देर में करन के साथी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इब्राहिम को घेर लिया। इब्राहिम के बचाव में उसके परिजन भी आ गए, जिसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। इसके अलावा पीड़ित के घर पर पथराव कर तोड़फोड़ भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, जिसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लापरवाही पर रामपुर चौकी प्रभारी पर 25 हजार की कॉस्ट करन दाहिया और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद गोरखपुर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि रामपुर चौकी प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज की थी, लेकिन फायरिंग के मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 नहीं लगाई थी। इसे एसपी संपत उपाध्याय ने गंभीर लापरवाही मानते हुए एसआई महेंद्र जाटव पर 25 हजार रुपए की कॉस्ट लगाई। घेराबंदी कर पकड़ा गया करन दाहिया, पिस्टल बरामद पुलिस लगातार करन और उसके साथियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि करीब 20–22 साल का एक युवक काली शर्ट और नीली जींस पहने हनुमान मंदिर के आगे ट्रांसफार्मर डिपो के पीछे सड़क किनारे पिस्टल लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम करन दाहिया निवासी मांडवा टेंडर-1, रामपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पिस्टल व कारतूस उसे कहां से और कैसे मिले, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने करन दाहिया के अलावा उसके तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें सुजल राय पिता चंद्रकांत राय (21) निवासी मकान नंबर 160, स्टार ग्रीन सिटी हिनोतिया, थाना बरेला जिला जबलपुर, शिवा ठाकुर पिता शंकर ठाकुर (18) निवासी नउआ नाला, थाना गढ़ा तथा शुभम चक्रवर्ती पिता जगदीश चक्रवर्ती (18) निवासी छुई खदान, थाना गढ़ा शामिल हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News