पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौटीं: ईरान के हमले के दौरान दुबई में फंसी थीं, ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने बर्मिंघम जा रही थीं h3>
- Hindi News
- Sports
- PV Sindhu Safe India Return; US Israel Iran Conflict | Dubai Airport Chaos
स्पोर्ट्स डेस्क21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौट आई हैं। सिंधु ईरान के ड्रोन अटैक के बीच दो दिन पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंस गई थीं। वे ऑल इंग्लैंड ओपन खेलने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं। दुबई से सिंधु की कनेक्टिंग फ्लाइट थी।
30 साल की सिंधु ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो पोस्ट कर वहां के हालत बताए थे। उन्होंने दिखाया कि कैसे बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। उनमें डर का माहौल है।
यह स्थिति मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संघर्ष के कारण उत्पन्न हुई थी, जिससे दुबई के हवाई मार्ग पर व्यापक फ्लाइट रद्द किए गए थे और यात्रियों की यात्रा में भारी रुकावटें आई थीं।
सिंधु ने लौटने की जानकारी दी सिंधु ने ट्वीट किया कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे, लेकिन अब वे बेंगलुरु में सुरक्षित हैं और भारत लौटने पर उन्हें बड़ी राहत महसूस हो रही है। उन्होंने दुबई एयरपोर्ट अधिकारियों, भारतीय उच्चायोग तथा स्थानीय सहायता कर्मियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस कठिन समय में उनकी मदद की।
Advertising
दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने दुबई में तीन दिन तक फंसे रहने के अपने अनुभव को बेहद डराने वाला बताया। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि जिंदगी में ऐसा अनुभव पहली और आखिरी बार ही हो।
तनावपूर्ण हालात में संयम ही सहारा भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित बातचीत में सिंधु ने कहा कि हालात बेहद तनावपूर्ण थे और शांत रहना ही एकमात्र रास्ता था। उन्होंने बताया कि वह और पूरी टीम लगातार संयम बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे।
सिंधु ने कहा, ‘ऐसे समय में घबराने से स्थिति और बिगड़ सकती है। हमें एक-दूसरे का हौसला बनाए रखना था।’
एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका, मची अफरा-तफरी सिंधु और उनके इंडोनेशियाई कोच इरवांशाह आदि प्रतामा दुबई एयरपोर्ट के पास मौजूद थे, तभी पास में जोरदार धमाका हुआ। सिंधु के मुताबिक यह धमाका उनके कोच से करीब 100 मीटर दूर हुआ।
धमाके के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। कई उड़ानें रद्द कर दी गईं, ट्रेन सेवाएं बंद हो गईं और इमिग्रेशन प्रक्रिया भी रोक दी गई। यात्रियों में डर और अनिश्चितता का माहौल था।
होटल में भी नहीं मिली राहत
सिंधु ने बताया कि होटल पहुंचने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं थी। आसमान में लगातार तेज आवाजें सुनाई देती रहीं और मोबाइल पर घर के अंदर रहने के अलर्ट मैसेज आते रहे। हर दिन एयरस्पेस बंद रहने की सूचना मिलती थी। एक ओर टूर्नामेंट छूटने की निराशा थी, तो दूसरी ओर सुरक्षा को लेकर चिंता भी बनी हुई थी।
सिंधु ने ऑल इंग्लैंड ओपन से नाम वापस लिया ऑल इंग्लैंड ओपन आज से शुरू होना है। सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। वे दुबई से भारत लौट आई हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी संजय मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है कि पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। उन्होंने बताया कि सिंधु अगले हफ्ते होने वाले स्विस ओपन सुपर-300 टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
भारत को 2001 से खिताब का इंतजार सिंधु अब तक ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत सकी हैं। 2021 में इस टूर्नामेंट में अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए वह सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। पिछले साल पहली ही राउंड में उनका सफर समाप्त हो गया था। अभी तक सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) इस टूर्नामेंट को जीत पाए हैं। प्रकाश नाथ (1947), प्रकाश पादुकोण (1981), साइना नेहवाल (2015) और लक्ष्य सेन (2022) ने फाइनल तक का सफर तय किया है। ———————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
T20 वर्ल्डकप ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार होगा भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल:अब तक मुकाबला 2-2 से बराबर
भारत और इंग्लैंड ICC टूर्नामेंट में पांचवीं बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में दोनों टीमें 2-2 जीत के साथ बराबरी पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने इंग्लैंड को जब भी सेमीफाइनल में हराया, देश तब खिताब जीतने में भी कामयाब रहा। पढ़ें पूरी खबर…
खबरें और भी हैं…