Advertising
<

अमृतसर में 2 भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत: दोस्त ने ही पिस्टल छाती पर रख मारी गोली, दूसरे के पैर में किया फायर – Amritsar News

0
अमृतसर में 2 भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत:  दोस्त ने ही पिस्टल छाती पर रख मारी गोली, दूसरे के पैर में किया फायर – Amritsar News

अमृतसर में 2 भाइयों पर फायरिंग, एक की मौत: दोस्त ने ही पिस्टल छाती पर रख मारी गोली, दूसरे के पैर में किया फायर – Amritsar News

घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपियों ने पीड़ित के पैर में गोली मारी है।

पंजाब के अमृतसर में दोस्त ने ही 2 सगे भाइयों पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने सीधा मृतक की छाती से सटाकर गोली मारी। इसके बाद उसके भाई के ऊपर पर भी कई राउंड फायरिंग की।

.

पुलिस का कहना है कि सभी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों की कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद कुछ बातचीत करने के लिए दोनों गुट एक जगह इकट्ठा हुए थे। फायरिंग में घायल युवक गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फायरिंग में घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertising

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला…

  • दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी: अमृतसर गांव बल कलां में 5-6 दिन पहले कुछ युवकों में आपसी विवाद हुआ था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसकी को लेकर दोनों पक्ष के युवक मंगलवार शाम गांव में ही जंज घर में इकट्ठे हुए थे। पहले तो दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।
  • पिस्टल निकालकर मारी गोली: कुछ ही देर बाद एक पक्ष के युवकों ने पिस्टल निकालकर सामने वाले पक्ष के युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दो सगे भाइयों सिमरनजीत सिंह (22) काबल सिंह को गोलियां लगी। कंबल सिंह का कहना है कि आरोपियों ने सिमरनजीत की छाती में गोली मारी, जबकि मेरे पैर में फायर किया।
  • आसपास के लोगों ने भर्ती कराया: गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। इसके बाद दोनों को घायल हालत में अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सिमरनजीत को मृत घोषित कर दिया। काबल सिंह का इलाज चल रहा है।

अस्पताल में बयान दर्ज करती पुलिस।

आरोपियों ने 5 राउंड फायर किए घायल युवक काबल सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए बताया कि अपने दोस्त और भाई के साथ जंज घर में मौजूद था। उन्हें नहीं पता था कि आरोपियों के पास पिस्टल है। उन्होंने मामूली कहासुनी में सनी और हैप्पी ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने 5 राउंड फायर किए। सिमरन को पास से सटाकर गोली मारी।

ASI बोले- केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे एएसआई जोगिंदर सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पांच से छह दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और घायल युवक के बयान दर्ज किए हैं। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News