Advertising
<

NEWS4SOCIALअपडेट्स: बारामूला–श्रीनगर हाईवे पर संदिग्ध वस्तु बरामद, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया

0
NEWS4SOCIALअपडेट्स:  बारामूला–श्रीनगर हाईवे पर संदिग्ध वस्तु बरामद, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया

NEWS4SOCIALअपडेट्स: बारामूला–श्रीनगर हाईवे पर संदिग्ध वस्तु बरामद, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Hindi, Breaking News Today, Videos And More From Dainik Bhaskar

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में बारामूला–श्रीनगर नेशनस हाईवे पर संदिग्ध वस्तु मिली। जानकारी मिलने पर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों ओर का ट्रैफिक रोका गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने सेफ्टी के साथ संदिग्ध वस्तु को नष्ट किया। सुरक्षाबल इलाके की जांच कर रहा है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

दिल्ली के पीतमपुरा में अटल कैंटीन का सीएम रेखा गुप्ता ने उद्घाटन किया

Advertising

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के पीतमपुरा इलाके में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। इस कैंटीन का मकसद आम और कम आय वाले लोगों को सस्ती, गरम और साफ-सुथरा खाना उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी रही और इसे दिल्ली सरकार की जन-कल्याण योजनाओं का अहम हिस्सा बताया गया।

अटल कैंटीन योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित है। इसके तहत राजधानी के अलग-अलग इलाकों में ऐसी कैंटीनें खोली जाएंगी, जहां बेहद कम दाम में भरपेट भोजन मिल सकेगा।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने शोपियां में तीन लोगों को PSA के तहत हिरासत में लिया

जम्मू कश्मीर पुलिस शनिवार को शोपियां जिले में तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम(PSA) के तहत हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। हिरासत में लिए व्यक्तियों की पहचान ओवैस अहमद लोन, मशूक अहमद शाह और सुबजर अहमद गनी के रुप में हुई है। ये सभी शोपियां के रहने वाले है।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए व्यक्तियों के खिलाफ पहले भी बीएनएस की धारा 170/126 के तहत कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद भी ये लगातार गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहे। फिलहाल गिरफ्तारी के बाद इन्हें जम्मू के कोट भलावल सेंट्रल जेल में रखा गया है।

मणिपुर में 8 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और रेडियो सेट बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांग्लेईपक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के आठ सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्व के आंद्रो लेतनपेकफम इलाके से KCP (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के चार सदस्य पकड़े गए, जिनके पास से एक पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां और दो रेडियो सेट मिले।

वहीं, इंफाल पश्चिम के लंगोल गेम गांव से KCP (तैबंगनबा) के तीन सदस्य और लंगोल के एक फार्महाउस से KCP (इबुंगो नांगोम) गुट का एक उग्रवादी गिरफ्तार किया गया।

मैसूर पैलेस के पास हीलियम सिलेंडर ब्लास्ट-मरने वालों की संख्या 3 हुई; मामले की जांच NIA करेगी

कर्नाटक के मैसूर पैलेस के पास हुए हीलियम सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या की रहने वाली लक्ष्मी (29) ने देर रात केआर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इससे पहले 25 दिसंबर को हीलियम गुब्बारे बेचने वाले सलीम की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को एक और घायल महिला मंजुला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी जांच में शामिल हो गई है और घटना से संबंधित जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात 3.0- 285 गिरफ्तार, दर्जनों हथियार, अवैध शराब बरामद

दिल्ली पुलिस की साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ के तहत 285 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुए से जुड़े मामलों अन्य 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई में पकड़ा गया है। इसके अलावा 116 बदमाश (बीसी), 10 प्रॉपर्टी ऑफेंडर और 5 ऑटो-लिफ्टर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

पुलिस ने 21 कारतूस, 20 लाइव राउंड और 27 चाकू बरामद किए। 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलो गांजा जब्त किया गया। जुआ संचालन से ₹2,30,990 नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त या बरामद किए गए।

दिल्ली के चांदनी चौक में दुकान में आग लगी; दमकल की 5 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में शुक्रवार रात एक दुकान में आग लग गई। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार रात करीब 10 बजकर 58 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

राष्ट्रपति कल पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर को कर्नाटक के करवार बंदरगाह से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। 67 वर्षीय मुर्मु ऐसा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने 2006 में विशाखापट्टनम में पनडुब्बी यात्रा की थी। मुर्मु ने इस साल 29 अक्टूबर को राफेल और 2023 में सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी।

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News