Advertising
<

दुकान में घुसकर कपड़ा कारोबारी से एक लाख की लूट: प्रयागराज में तीन लुटेरों ने पिस्टल सटाकर की दुस्साहसिक वारदात, पुलिस को खुली चुनौती – Prayagraj (Allahabad) News

0
दुकान में घुसकर कपड़ा कारोबारी से एक लाख की लूट:  प्रयागराज में तीन लुटेरों ने पिस्टल सटाकर की दुस्साहसिक वारदात, पुलिस को खुली चुनौती – Prayagraj (Allahabad) News

दुकान में घुसकर कपड़ा कारोबारी से एक लाख की लूट: प्रयागराज में तीन लुटेरों ने पिस्टल सटाकर की दुस्साहसिक वारदात, पुलिस को खुली चुनौती – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज में लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर लालगोपालगंज तिराहे के पास नकाबपोश लुटेरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। दुकान में घुसकर पिस्टल के बल पर कपड़ों के थोक व्यापारी से करीब एक लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के भाई और दुकान

.

शाम 6.15 पर आए लुटेरे

लालगोपालगंज तिराहे के समीप दिनेश केसरवानी की ‘विराट ट्रेडर्स’ नाम से कपड़े की थोक दुकान है। शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे काले रंग की बाइक से तीन बदमाश दुकान के पास पहुंचे। बाइक खड़ी कर तीनों पैदल दुकान के अंदर दाखिल हुए। तीनों ने अपने चेहरे ढक रखे थे।

पिस्टल दिखाकर धमकाया और कर लिया काबू में

काउंटर पर मौजूद दिनेश केसरवानी के छोटे भाई दिलीप केसरवानी को एक बदमाश ने पिस्टल सटा दी, जबकि दूसरे बदमाश ने दुकान में काम कर रहे कर्मचारी अमन अंसारी को गोली मारने की धमकी देते हुए काबू में ले लिया। कुछ ही पलों में बदमाशों ने गल्ले में रखी नकदी समेटी और बाइक पर सवार होकर कुंडा–प्रतापगढ़ की ओर भाग निकले।

Advertising

घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद

घटना के बाद दिलीप केसरवानी और अमन अंसारी ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के व्यापारी मौके पर जुट गए। व्यस्त इलाके में सरेआम हुई लूट से व्यापारियों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें बदमाश वारदात को अंजाम देते दिखाई दिए। पुलिस तलाश में लगी रही लेकिन बदमाशों का देर रात तक कुछ पता नहीं चल सका था।

कलेक्शन मिलान होने के बाद बढ़ सकती है रकम

व्यापारी दिलीप केसरवानी के अनुसार लूट की रकम करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। कलेक्शन का मिलान होने के बाद रकम में कुछ बदलाव हो सकता है। एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब एक लाख रुपये की लूट सामने आई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों के साथ एसओजी गंगानगर को भी लगाया गया है। ।

नवाबगंज पुलिस पर सबसे बड़ा सवाल

हाईवे पर स्थित दुकान में सरेशाम लूट की घटना नवाबगंज पुलिस पर बड़ा सवाल है। आला अधिकारियों का आदेश है कि शाम के वक्त बाजारों में खास सतर्कता बरती जाए। थाना प्रभारी खुद पूरी टीम के साथ गश्त पर निकलें और संदिग्धों की चेकिंग करें। अब सवाल यह है कि अगर अधिकारियों के आदेश का पालन हो रहा था तो लुटेरे पिस्टल लेकर कैसे बेखौफ टहलते रहे। कैसे एक बाइक पर तीन बदमाश घूमते रहे और पुलिस की नजर उन पर नहीं पड़ी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News